1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 20 साल के लंबे करियर में नेहरा को इस बात का सबसे ज्यादा दुख

20 साल के लंबे करियर में नेहरा को इस बात का सबसे ज्यादा दुख

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 31, 2017 04:36 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 04:36 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी 20 मैचों की सिरीज़ का पहला मैच टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के क्रिकेट करियर का विदाई मैच होगा।

ashish nehra- India TV Hindi
ashish nehra

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी 20 मैचों की सिरीज़ का पहला मैच टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के क्रिकेट करियर का विदाई मैच होगा। आखिरी मैच से पहले आशीष नेहरा ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए वो किस्सा भी सुनाया जिसका उन्हें सबसे ज्यादा दुख है। नेहरा ने कहा, ''क्रिकेट करियर में मेरा 20 साल काफी रोमांच से भरपूर रहा। मैं बहुत जज्बाती नहीं हूं। अगले 20 साल का मुझे इंतजार है। उम्मीद है कि यह भी उतने ही रोमांचक होंगे।

हालांकि नेहरा को अपने शानदार करियर के बाद भी एक चीज का बेहद दुख है। नेहरा को 2003 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का आजतक मलाल है। उन्होंने कहा कि 'काफी अच्छा सफर रहा लेकिन शायद एक बात का दुख रहेगा। वो ये कि 20 साल के इस करियर में अगर 2003 विश्व कप के फाइनल में मैं भारतीय टीम के लिए चीजों को बदल पाता। खैर ये सब किस्मत की बात है।''

गौरतलब है कि नेहरा ने अपने क्रिकेट करियर में 17 टेस्ट मैचों में 44 विकेट लिए हैं। जबकि 120 वनडे मैचों में 157 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टी-20 में 26 मैचों में उन्होंने 34 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल