1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के मैदान पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, बिना कोई गेंद फेंके दो पारियां कर दी गईं घोषित

क्रिकेट के मैदान पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, बिना कोई गेंद फेंके दो पारियां कर दी गईं घोषित

 Reported By: IANS
 Published : Oct 13, 2018 04:55 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 04:55 pm IST

न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट प्लांकट शील्ड में में अलग चीज देखने को मिली। यहां एक मैच की दो पारियां बिना कोई विकेट के बिना कोई रन के घोषित कर दी गईं।

क्रिकेट के मैदान पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, बिना कोई गेंद फेंके दो पारियां कर दी गईं घोषित- India TV Hindi
क्रिकेट के मैदान पर दिखा हैरान करने वाला नजारा, बिना कोई गेंद फेंके दो पारियां कर दी गईं घोषित Image Source : GETTY

नेल्सन। न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट प्लांकट शील्ड में में अलग चीज देखने को मिली। यहां एक मैच की दो पारियां बिना कोई विकेट के बिना कोई रन के घोषित कर दी गईं। यह सब हुआ सेंट्रल डिस्ट्रिक और कैंटबरी के बीच हुए बारिश से बाधित मैच में जिसमें आखिरकार सेंट्रल डिस्ट्रिक ने 145 रन से जीत हासिल की। 

वेबसाइट ईएसीपएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के कारण पूरे दो दिन का खेल धुल गया और मैच के अंतिम दिन सेट्रंल डिस्ट्रिक ने सात विकेट के नुकसान पर 301 रनों से शुरुआत की। टीम ने अपने खाते में 51 रन और जोड़े जिसमें विलियम लुडिक ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। दिन के सातवें ओवर में टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी। 

इसके बाद कैंटरबरी ने अपनी पहली पारी बिना खेल घोषित कर दी और सेंट्रल डिस्ट्रिक ने भी अपनी दूसरी पारी में भी यही किया। कैंटरबरी अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी और 207 रनों पर ही ढेर हो कर मैच हार गई। 

इससे पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसे दो ही उदाहरण देखने को मिले हैं। इन दोनों में इंग्लिश काउंटी हैम्पशायर शामिल थी। हेम्पशायर ने 2013 काउंटी चैम्पियनशिप में ग्लोसेस्टशायर और लीसेस्टशायर के खिलाफ ऐसा किया था। 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक बार 2000 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच ऐसा हुआ है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।