1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रवीण तांबे ने सीपीएल ड्राफ्ट के लिये भेजा नाम, संन्यास के बाद ही ले पाएंगे हिस्सा

प्रवीण तांबे ने सीपीएल ड्राफ्ट के लिये भेजा नाम, संन्यास के बाद ही ले पाएंगे हिस्सा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 11:32 pm IST

कैरेबियाई प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट के लिये मुंबई के अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने अपना नाम भेजा है लेकिन उनके लिए ये इतना आसान नहीं होने वाला है। 

प्रवीण तांबे ने...- India TV Hindi
प्रवीण तांबे ने सीपीएल ड्राफ्ट के लिये भेजा नाम, संन्यास के बाद ही ले पाएंगे हिस्सा Image Source : TWITTER/RAJASTHANROYALS

कैरेबियाई प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट के लिये मुंबई के अनुभवी लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने अपना नाम भेजा है लेकिन उनके लिए ये इतना आसान नहीं होने वाला है। दरअसल, प्रवीण तांबे जब तक भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं करते हैं, तब तक बीसीसीआई उन्हें विदेशी लीग में खेलने अनुमति नहीं देगा।

इससे पहले बीसीसीआई ने तांबे को केकेआर की ओर से आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं दी थी। इसके पीछे की वजह तांबे के अबु धाबी में एक अमान्य टी10 लीग में खेलना था

बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, भारतीय बोर्ड तब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी को दूसरे देश में T20 लीग खेलने की मंजूरी नहीं देगा जब तक वह इंडियन प्रीमियर लीग समेत सभी तरह के घरेलू क्रिकेट को अलविदा न कह दे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी कनाडा में टी20 लीग खेलने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट समेत घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा था।

गौरतलब है कि केकेआर की टीम ने 48 साल के तांबे को 20 लाख की बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल सीजन-13 में खेलने के लिए अयोग्य ठहरा दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल