1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ को 1, 2 का 4 करने के चक्कर में लगा 4 करोड़ का चूना, की पुलिस में शिकायत

राहुल द्रविड़ को 1, 2 का 4 करने के चक्कर में लगा 4 करोड़ का चूना, की पुलिस में शिकायत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2018 09:44 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 09:44 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हमेशा विवादों से दूर रहने वाले राहुल द्रविड़ एक ऐसे चक्कर में उलझ गए कि उन्हें लेने के देने पड़ गए.

rahul dravid- India TV Hindi
rahul dravid

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हमेशा विवादों से दूर रहने वाले राहुल द्रविड़ एक ऐसे चक्कर में उलझ गए कि उन्हें लेने के देने पड़ गए. द्रविड़ की छवि ऐसी कि उन्हें देखकर लगता नहीं कि वो मोहमाया में फंसने वालों में से है. द्रविड़ बेहद सादगी पसंद इंसान हैं लेकिन इस बार वो 99 के फेर में पड़ गए. उन्होंने ने यहां एक कंपनी के खिलाफ चार करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 

दरअसल विक्रम इंवेस्टमेंट कंपनी ने कई खिलाड़ियों और दूसरे सितारों को चूना लगाया है जिसमें द्रविड़ भी शामिल हैं. द्रविड ने अपनी शिकायत में आरोप लगया कि उन्होंने अधिक रिटर्न मिलने के आश्वासन पर 2014 में कंपनी में 20 करोड़ रुपये निवेश किये लेकिन उन्हें मूल निवेश से अभी तक चार करोड़ रुपये वापस नहीं मिले। 

सदाशिवनगर के पुलिस निरीक्षक नवीन ने पीटीआई कहा, ‘‘ द्रविड़ ने दो दिन पहले विक्रम इंवेस्टमेंट कंपनी के खिलाफ चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।’’ 

पुलिस ने विक्रम इंवेस्टमेंट कंपनी के माध्यम से कई लोगों से कथित तौर पर करोड़ो रुपये ठगने के मामले में दो सप्ताह पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक पूर्व खेल पत्रकार भी शामिल था। नवीन ने कहा, ‘‘ द्रविड़ को16 करोड़ रुपये वापस मिल गये, लेकिन उन्हें अभी तक बाकी के चार करोड़ रुपये नहीं मिले। क्रिकेटर ने इस संबंध में सारे कागजात जमा कर दिये हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।