Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब मलिक की पाकिस्तानी टीम में वापसी, जिम्बाव्वे के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल

शोएब मलिक की पाकिस्तानी टीम में वापसी, जिम्बाव्वे के खिलाफ टी-20 टीम में शामिल

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा तो आजकल अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुज़र ही रही हैं लेकिन उनके शौहर शोएब मलिक के भी अब अच्छे दिन आ ही गए हैं। जहां सानिया वूमन्स

India TV Sports Desk
Published : May 19, 2015 03:18 pm IST, Updated : May 19, 2015 04:06 pm IST

मलिक के साथ मोहम्मद सामी की भी टी-20 टीम में वापसी

ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ-साथ तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सामी को भी  जिम्बाब्वे के खिलाफ लाहौर में होने वाले दो टी-20 मैचों की सीरीज़ के लिए पाकिस्तानी टीम में वापस बुलाया गया है। वहीं उमर अकमल की भी टीम में वापसी हुई है। अकमल बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल नहीं किए गए थे।


इसके अलावा नौमान अनवर और पूर्व अंडर-19 कप्तान इमाद वसीम को भी पहली बार टीम  में मौका दिया गया है। अहमद शहजाद भी इस टीम का हिस्सा होंगे। बांग्लादेश के साथ हाल ही में हुई वनडे सीरीज़ के लिए उन्हें नहीं चुना गया था, लेकिन टी-20 में उन्होंने हिस्सा लिया।

सामी ने पाकिस्तान के लिए जून-2012 से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि पिछले हफ्ते ही फैसलाबाद में आयोजित सुपर-8 टी-20 घरेलू टूर्नामेंट में सामी ने छह विकेट हासिल किए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच का हिस्सा रहे साद नसीम, इमरान खान और हारिस सोहैल को जिम्बाब्वे के साथ टी-20 सीरीज़ के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

पाकिस्तानी टीम: शाहिद अफरीदी (कप्तान), सरफराज अहमद, अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज, मुख्तार अहमद, नौमान अनवर, शोएब मलिक, उमर अकमल, मोहम्मद रिजवान, अनवर अली, हमाद आजम, इमाद वसीम, बिलावल भट्टी, वहाब रियाज, मोहम्मद सामी।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement