1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुनील गावस्कर ने बताया क्यों शुभमन गिल नहीं कर पा रहे परफॉर्म?

सुनील गावस्कर ने बताया क्यों शुभमन गिल नहीं कर पा रहे परफॉर्म?

 Reported By: IANS
 Published : May 10, 2021 08:32 pm IST,  Updated : May 10, 2021 08:32 pm IST

शुभमन ने आईपीएल के पिछले सीजन के 14 मैचों में 440 रन बनाए थे लेकिन वह कोरोना से बाधित इस सीजन के सात मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके थे। हालांकि यह टूर्नामेंट बीच में ही स्थगित किया गया था।  

Sunil Gavaskar told why Shubman Gill could not perform?- India TV Hindi
Sunil Gavaskar told why Shubman Gill could not perform? Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर अधिक उम्मीदों का दबाव भारी पड़ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन आईपीएल 2021 के सीजन में अपना प्रभाव दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि आईपीएल के इस संस्करण को कोरोना के कारण बीच में ही स्थगित कर दिया गया है।

शुभमन ने आईपीएल के पिछले सीजन के 14 मैचों में 440 रन बनाए थे लेकिन वह कोरोना से बाधित इस सीजन के सात मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके थे। हालांकि यह टूर्नामेंट बीच में ही स्थगित किया गया था।

गावस्कर ने कहा, "शुभमन के लिए मैंने जो महसूस किया है वो यह कि अचानक उन पर उम्मीदों का काफी दबाव आ गया है। इससे पहले वह अलग थे। वह युवा हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके प्रदर्शन के बाद उनपर स्कोर करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हो सकता है कि यही उम्मीदों का दबाव उन पर भारी पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा, "शुभमन को रिलेक्स करने की जरूरत है। वह 21 साल के बच्चे हैं। कई बार असफलता मिलती है और उन्हें इससे सीख लेने की जरूरत है। उन्हें ओपन आकर खुलकर खेलना है वो भी बिना किसी उम्मीदों के। अगर वह अपना प्राकृतिक खेल खेलते हैं तो रन अपने आप बनेंगे।"

शुभमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।