1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंजरी के बाद पहली बार 'प्लेइंग इट कूल' दिखे जसप्रीत बुमराह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर

इंजरी के बाद पहली बार 'प्लेइंग इट कूल' दिखे जसप्रीत बुमराह, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 05:58 pm IST

अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है और बुमराह के ठीक होने से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिलेगी।

Jasprit Bumrah, Team India, Fast Bowler- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : @JASPRITBUMRAH93/TWITTER

कोलकाता। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं और उनके जनवरी तक मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है। इस बीच, बुमराह ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "प्लेइंग इट कूल।"

फोटो में बुमराह सफेद सूट और स्टाइलिश जूते पहने हुए हैं। वह अपने ट्वीट के माध्यम से बताना चाह रहे हैं अब वह आराम महसूस कर रहे हैं।

अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है और बुमराह के ठीक होने से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिलेगी।

भरतीय टीम जनवरी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी और उसके बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल