1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोनावायरस की चपेट में आया ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मैच से होना पड़ा बाहर

कोरोनावायरस की चपेट में आया ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मैच से होना पड़ा बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 01:07 pm IST

यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस सत्र में मिडिलसेक्स की कप्तानी कर रहा है लेकिन वह रविवार को चैंपियनशिप के ग्रुप दो के मैच में नहीं खेल पाया।   

This Australian player came under the grip of Coronavirus, had to be out of the match- India TV Hindi
This Australian player came under the grip of Coronavirus, had to be out of the match Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पीटर हैंड्सकांब कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण लंकाशर के खिलाफ काउंटी मैच से बाहर हो गये। यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस सत्र में मिडिलसेक्स की कप्तानी कर रहा है लेकिन वह रविवार को चैंपियनशिप के ग्रुप दो के मैच में नहीं खेल पाया। 

उनके कोविड परीक्षण का परिणाम पॉजिटव आया है जिसके कारण उन्हें अलग थलग कर दिया गया है। 

‘द वेस्ट आस्ट्रेलियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘हैंड्सकांब की जगह आयरलैंड के टिम मुर्टाग ने मिडिलसेक्स की अगुवाई की। मिडिलसेक्स ने लंकाशर के खिलाफ इस मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 280 रन बनाये।’’ 

हैंड्सकांब इस सत्र में रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं। वह मिडिलसेक्स के लिये 13 पारियों में 50 रन तक पहुंचने में नाकाम रहे हैं। 

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2019 में भारत के खिलाफ सिडनी में खेला था। 

उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच वनडे के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2019 में बर्मिंघम में खेला था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल