1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने विराट कोहली के फैसले के विरुद्ध जाकर दिलाई टीम इंडिया को सुपर ओवर में जीत

इस खिलाड़ी ने विराट कोहली के फैसले के विरुद्ध जाकर दिलाई टीम इंडिया को सुपर ओवर में जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 05:58 pm IST

जब टीम इंडिया गेंदबाजी करके वापस पवेलियन लौटी थी तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ संजू सैमसन को भेजने का फैसला किया था।

Virat Kohli, KL Rahul, India vs New Zealand, New Zealand vs India, India Tour Of New Zealand, Sanju - India TV Hindi
This player went against Kohli's decision and led Team India to victory in the Super Over Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीतकर सीरीज में 4-0 की बढ़त बनाई। इस सीरीज में यह दूसरी बार था कि मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और दूसरी बार भी टीम इंडिया ने बाजी मारी। इस मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था तो सुपर ओवर में केएल राहुल के साथ कौन उतरने वाला था इसपर हर कोई चिंतित था। लेकिन विराट कोहली जिम्मेदारी लेते हुए राहुल के साथ बल्लेबाजी करने आए और सुपर ओवर में टीम को मैच जिताया।

लेकिन केएल राहुल के साथ सलामी बल्लेबाजी करना कोहली का फैसला नहीं था। जी हां, जब टीम इंडिया गेंदबाजी करके वापस पवेलियन लौटी थी तब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ संजू सैमसन को भेजने का फैसला किया था। लेकिन तब राहुल ने कोहली को अपने साथ उतरने की सलाह दी क्योंकि वो ज्यादा अनुभवी है। इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने मैच के बाद किया।

मैच के बाद कोहली ने कहा "पहले सुपर ओवर में संजू सैमसन और केएल राहुल बल्लेबाजी करने आने वाले थे वह गेंद को अच्छा हिट कर सकते थे, लेकिन तब केएल राहुल ने मुझे अपने साथ उतरने को कहा क्योंकि मैं ज्यादा अनुभवी हूं। राहुल ने शुरुआत में जो शॉट्स खेले वो काफी कमाल के थे।"

कोहली ने न्यूजीलैंड पर एक और रोमांचक जीत के बारे में बात करते हुए कहा "यहां मैंने कुछ नया सीखा है कि आपको मैच में सयम बनाए रखना होगा और निरीक्षण करना होगा कि मैच में क्या चल रहा है। अगर आपको कुछ करने का अवसर मिलता है तो उसे दोनों हाथ से लपकिए। फैन्स हमसे लगातार दो मैचों में इससे अच्छे अंत पर कोई सवाल नहीं करेंगे। इससे पहले हमने कोई सुपर ओवर नहीं खेला था और अब हमें लगातार दो मैच में सुपर ओवर खेलने को मिला है। अच्छा महसूस होता है जब आप हारे हुए मैच में वापसी करते हो, यह वास्तव में टीम के चरित्र को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा " संजू उप्री क्रम में निडर होकर खेलता है, हमने पिछ को अच्छे से समझा नहीं था। सैनी ने एक बार फिर अपनी गति से सबको प्रभावित किया। हम जिस हिसाब से खेल रहे हैं हमें उसपर गर्व है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल