Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, विराट की कप्तानी में आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीत सकता है भारत

ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, विराट की कप्तानी में आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीत सकता है भारत

Edited by: Bhasha Published : Jan 02, 2020 06:41 pm IST, Updated : Jan 02, 2020 06:41 pm IST

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट को जीतने में सक्षम है।

Brian Lara, Team India, T20 World Cup, Rohit Sharma, David Warner, 400, Steve Smith- India TV Hindi
Image Source : BCCI.TV Indian cricket team

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है। लारा ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत सभी टीमों के निशाने पर होता है। 

लारा ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वे सभी टूर्नामेंट को जीतने में सक्षम हैं। मुझे लगता है विराट कोहली और उनके साथियों तथा भारतीय टीम की इस चीज के लिये सराहना करनी चाहिए कि सभी के निशाने पर भारत होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को पता होता है कि किसी मोड़ पर एक टीम को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। यह क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल हो सकता है। ’’ कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे में नयी ऊंचाईयां हासिल की हैं लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। भारतीय टीम ने आखिरी बाद 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड में खिताब जीता था। 

विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक लारा का इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल पहले बनाया गया नाबाद 400 रन का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में आज भी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। लेकिन लारा को लगता है कि कोहली, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा उनके रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं। 

लारा ने कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ के लिये ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल होगा। वह बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन वह दबदबा नहीं बना पाता। डेविड वार्नर जैसा खिलाड़ी ऐसा करता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विराट कोहली जैसा खिलाड़ी को शुरू में ही मौका मिल जाता है और जल्दी लय पकड़ लेता है। वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी है। रोहित शर्मा किसी दिन जब लय में हो। इसलिए ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर सकते हैं। ’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement