1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम न्यूजीलैंड: बारिश की वजह से रिजर्व डे में होगा बचा हुआ खेल, पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा

भारत बनाम न्यूजीलैंड: बारिश की वजह से रिजर्व डे में होगा बचा हुआ खेल, पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा

 Reported By: IANS
 Published : Jul 09, 2019 11:05 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 11:38 pm IST

मैच में बारिश आई जो काफी देर तक जारी रही। बीच-बीच में यह रूकी लेकिन फिर शुरू हो गई। अंपायरों ने फैसला किया कि आज (मंगलवार) को मैच नहीं हो पाएगा इसलिए बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: बारिश की वजह से रिजर्व डे में होगा बचा हुआ खेल, पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने न- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड: बारिश की वजह से रिजर्व डे में होगा बचा हुआ खेल, पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा Image Source : AP

मैनचेस्टर। न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में बारिश ने खलल डाल दिया और आज के दिन मैच दोबारा शुरू होने की स्थितियां नहीं हैं, ऐसे में मैच बुधवार को वहीं से शुरू होगा जहां मंगलवार को रुका था। मैच में जब बारिश आई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था। 

मैच में बारिश आई जो काफी देर तक जारी रही। बीच-बीच में यह रूकी लेकिन फिर शुरू हो गई। अंपायरों ने फैसला किया कि आज (मंगलवार) को मैच नहीं हो पाएगा इसलिए बुधवार को बाकी बचा मैच खेला जाएगा।

मैच जब रुका तब रॉस टेलर 67 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। विलियम्सन ने 95 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके लगाए। 

आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है। इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था। 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल