IND vs SA 1st T20 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में ही इस टारगेट को चेस कर लिया। भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।