India vs South Africa 1st T20I Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर यानी मंगलवार को खेला जाना है। इस बीच सवाल ये है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस पहले मैच में क्या होगी। चलिए जरा फिर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन बनाने की कोशिश करते हैं।
भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल पिछले दिनों चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं और अगली सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का भी खेलना तय है। हां, कौन सा बल्लेबाज नंबर तीन पर आएगा और कौन सा चार पर आएगा, इसका फैसला मैच की कंडीशन को देखते हुए लिया जाएगा।
हार्दिक पांड्या भी फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। एशिया कप के दौरान ही वे चोटिल हो गए थे, इसके बाद अब वापसी कर रहे हैं। हार्दिक आ गए हैं ये भी तय है कि वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे ही। इसके अलावा शिवम दुबे भी आलराउंडर के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अक्षर पटेल स्पिन आलराउंडर होंगे। बात अगर विकेटकीपर बल्लेबाज की करें तो उसमें संजू सैमसन और जितेश शर्मा के रूप में सूर्या के पास दो विकल्प हैं। लेकिन माना जाना चाहिए कि चूंकि कीपर को नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करनी है तो जितेश को ही मौका दिया जा सकता है।
इसके अलावा अगर गेंदबाजों की बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव नजर आ सकते हैं। यानी टीम का फोकस बल्लेबाजी काफी नीचे तक रखने पर हो सकता है। हालांकि भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी, इसका फैसला तो तभी होगा, जब शाम को कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें
स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज चोट के कारण बाहर, 25 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार ये खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज एशेज से बाहर, कप्तान की 5 महीने बाद वापसी तय
संपादक की पसंद