IPL 2024 RCB vs SRH Live: आईपीएल 2024 का 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी 262 रन ही बना सकी और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 25 रनों से जीत लिया।