1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो रहे ये 2 बल्लेबाज, बॉलिंग कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो रहे ये 2 बल्लेबाज, बॉलिंग कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 12, 2023 05:02 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 06:20 pm IST

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया था।

IND vs WI- India TV Hindi
IND vs WI Image Source : PTI

India vs West Indies 4th T20: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज टूर पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। टीम इंडिया के लिए युवा मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज टूर पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। उनके प्रदर्शन से भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे से खुश हैं। वहीं, गेंदबाजी कोच ने आगे खुलासा किया है कि वह दो खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं, जो जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकें। 

मुकेश के लिए कही ये बड़ी बात 

भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि मुकेश जिस तरह से प्रगति कर रहा है, उससे बहुत खुश हूं। उसका खेल के प्रति रवैया बहुत ही शानदार है। आपको ऐसे ही खिलाड़ी की जरूरत है जो यहां एक दौरे पर आए। बेहतरीन टीमों के खिलाफ अलग से विकेट पर खेले जो कभी भी आसान नहीं होता। लेकिन उसने जिस तरह की गेंदबाजी की है और जो जज्बा दिखाया है, उससे हम काफी खुश हैं। हम जानते हैं, कि वह तीनों फॉर्मेट में खेलने की काबिलियत रखता है। हमें उसके वर्कलोड को मैनेज करना होगा। उसने काफी घरेलू क्रिकेट खेला है और अपनी गेंदबाजी में निखार किया है। 

ऐसी हो सकती है अमेरिका की पिच

कैरेबियाई सरजमीं की धीमी विकेट की तुलना करते हुए गेंदबाजी कोच को अमेरिका की पिच के बल्लेबाजों के मददगार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह थोड़ी अलग है, यहां की मिट्टी काली है जैसी भारत के उत्तरी हिस्से की होती है। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट होने वाला है। गेंद सीधे बल्ले पर आएगी। हमने नेट में यही देखा था। लगता है कि यह बड़े स्कोर वाला मैच होगा। 

गेंदबाजी करने के लिए तैयार हो रहे ये दो खिलाड़ी

गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने यह भी खुलासा किया कि टीम मैनेंजमेंट यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा जैसे युवाओं को तैयार करने की कोशिश कर रहा है ताकि वे आगे जरूरत पड़ने पर ओवर डाल सकें। उनका मानना ​​है कि दोनों बल्लेबाजों के पास गेंदबाजी करने की क्षमता है और ये काम में आ सकते हैं। मैंने तिलक और यशस्वी को अंडर-19 के दिनों से गेंदबाजी करते देखा है। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही गेंदबाजी करते देखेंगे। 

(Input; PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल