Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: IPL 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेला गया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए। टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। प्रभसिमरन ने 91 रनों की पारी खेली। इसके बाद अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और जल्दी आउट हो गए। LSG ने 20 ओवर्स में 199 रन बनाए और टीम मुकाबला 37 रनों से हार गई। पंजाब के लिए अर्शदीप और प्रभसिमरन सबसे बड़े हीरो साबित हुए।
PBKS vs LSG के बीच मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।