1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कोच कुंबले ने पंजाब की टीम को दी बड़ी सलाह

IPL 2020 : मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कोच कुंबले ने पंजाब की टीम को दी बड़ी सलाह

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 01:34 pm IST

अनिल कुंबले का मानना है कि गुरुवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में पंजाब की टीम के लिए यहां की परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा। 

IPL 2020 :l मुंबई के खिलाफ...- India TV Hindi
IPL 2020 :l मुंबई के खिलाफ मैच से पहले कोच कुंबले ने पंजाब की टीम को दी बड़ी सलाह Image Source : TWITTER/@LIONSDENKXIP

अबू धाबी| किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले का मानना है कि गुरुवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के अगले मैच में उनकी टीम के लिए यहां की परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पहले दो मैच दुबई में जबकि तीसरा मैच शारजाह में खेला था और अब वह अबू धाबी में अपना पहला मैच खेलेगी।

कुंबले ने किंग्स इलेवन पंजाब की वेबसाइट पर बातचीत के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि हमें परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है। जैसा कि मैंने राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच से पहले ही कहा था कि हम अबू धाबी जा रहे हैं, जोकि हमारे लिए एक नई जगह है।"

IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ मिली जीत से संतुष्ट नहीं है दिनेश कार्तिक, टीम में करना चाहते हैं यह सुधार 

उन्होंने कहा, "यह एक नया मैदान है। यह मैदान थोड़ा बड़ा है और इसकी बाउंड्री भी बड़ी है, इसलिए छक्का लगाना यहां आसान नहीं होगा। लेकिन हम जानते हैं कि हमें जल्द ही यहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा।"

कुंबले ने मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कहा, "मुंबई बहुत ही मजबूत टीम है और हम यह जानते हैं। वो पिछले कुछ सालों से एक ही टीम के साथ खेल रहे है। हमें उनका मजबूत पक्ष पता है और हमें उनके खिलाफ अपना 'ए' स्तर का खेल दिखाना होगा।" उन्होंने कहा, "पिछले तीन मैचों में हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हम उसी जज्बें के साथ इस मैच में भी उतरने के लिए उत्साहित हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल