1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs DC Toss Update : दिल्ली और कोलकाता की टीम में कई बदलाव, जानिए Playing XI

KKR vs DC Toss Update : दिल्ली और कोलकाता की टीम में कई बदलाव, जानिए Playing XI

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2022 07:09 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 07:09 pm IST

स मुकाबले में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह एक बार फिर से वह जीत की पटरी पर लौटकर प्ले ऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करें।

KKR- India TV Hindi
KKR Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2022 में आज 41वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर उतरी हैं। दिल्ली की टीम का टूर्नामेंट में यह 8वां मैच होगा। अब तक खेले गए 7 मैचों में से उसे सिर्फ तीन में ही जीत मिली है जबकि चार मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केकेआर अपने 9वें मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ रही है। केकेआर की टीम भी लीग बेहतरीन शुरुआत के बाद अपना लय खो चुकी है। टीम को अब तक खेले गए उसके 8 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा जबकि वह सिर्फ तीन मैच ही जीत पाई है। ऐसे में इस मुकाबले में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह एक बार फिर से वह जीत की पटरी पर लौटकर प्ले ऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करें।

दिल्ली कैपिटल्स में आज अपीन टीम में दो बदलाव किए हैं। खलील अहमद और सरफराज खान आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह चेतन साकरिया और मिचेल मार्श को शामिल किया गया है। वहीं केकेआर में तीन बदलाव किए गए हैं। शिवम मावी, ​वरुण चक्रवर्ती और सैम ​विलिंग्स आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एरॉन फिंच, ​​हिमांशु राणा और इंद्रजी को मौका दिया गया है। 

ये रही दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन : डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, कुलदीप यादव

ये रही केकेआर की प्लेइंग इलेवन : एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, उमेश यादव, टिम साउथी, हर्षित राणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।