1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Coronavirus : युवा भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने 102 ट्रॉफी बेचकर की 4.30 लाख रुपए की मदद

Coronavirus : युवा भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने 102 ट्रॉफी बेचकर की 4.30 लाख रुपए की मदद

 Reported By: IANS
 Published : Apr 08, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 01:28 pm IST

अर्जुन ने ट्वीट करते हुए कहा,"जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रॉफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए।"

Coronavirus: young Indian golfer Arjun Bhati sold Rs. 4.30 lakhs by selling 102 trophies- India TV Hindi
Coronavirus: young Indian golfer Arjun Bhati sold Rs. 4.30 lakhs by selling 102 trophies Image Source : @ARJUNBHATIGOLF/TWITTER

नई दिल्ली। युवा भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए अपनी सभी 102 ट्रॉफी आनलाइन बेच दी और इससे मिली 4.30 लाख रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अर्जुन ने अपने करियर के पिछले आठ वर्षों में जीती गई सभी ट्रॉफी बेच डाली। उनके इस ट्रॉफी में तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन और राष्ट्रीय चैंपियन के दौरान जीती गई ट्रॉफी भी शामिल हैं।

अर्जुन ने ट्वीट करते हुए कहा,"जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रॉफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए। यह सुनकर दादी रोईं, फिर बोलीं कि तुम सच में अर्जुन हो। आज देश के लोग बचने चाहिए, ट्रॉफी तो फिर आ जाएगीं।"

अर्जुन ने अपने इस ट्वीट में पीएम मोदी को भी टैग किया। इसके बाद मोदी ने उनके लिए इस योगदान के लिए अुर्जन का आभार व्यक्त किया।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, " देशवासियों की यही वो भावना है, जो कोरोना महामारी के समय सबसे बड़ा संबल है। "

अर्जुन ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, " धन्यवाद सर ! ये मैंने आपसे ही सीखा है। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल