1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक को तय समय पर कराने के लिए आईओसी प्रतिबद्ध

टोक्यो ओलंपिक को तय समय पर कराने के लिए आईओसी प्रतिबद्ध

 Reported By: IANS
 Published : Mar 18, 2020 06:14 am IST,  Updated : Mar 18, 2020 06:14 am IST

आईओसी ने टेलेकॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा, "आईओसी अब भी ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।"

IOC committed to make Tokyo Olympics on schedule- India TV Hindi
IOC committed to make Tokyo Olympics on schedule Image Source : GETTY IMAGES

जेनेवा। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के बावजूद टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को लेकर इस समय 'कड़ा फैसला' करने का यह सही समय नहीं है। आईओसी ने टेलेकॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद एक बयान में कहा, "आईओसी अब भी ओलंपिक खेल टोक्यो 2020 के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।"

उन्होंने आगे कहा "अभी इन खेलों के आयोजन में चार महीने से अधिक का समय है इसलिए अभी किसी भी तरह के कड़े फैसले लेने का समय नहीं है। इस समय कोई भी अटकलबाजी प्रतिकूल होगी।"

कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर काफी प्रभाव पड़ा है। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल