1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका फाइनल के लिए माराकाना स्टेडियम में 10% दर्शकों को प्रवेश की अनुमति

कोपा अमेरिका फाइनल के लिए माराकाना स्टेडियम में 10% दर्शकों को प्रवेश की अनुमति

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 12:18 pm IST

दर्शकों को स्टेडियम में मास्क पहनने होंगे और एक दूसरे से दो मीटर का फासला रखना होगा। खाने या पीने का पदार्थ परोसा नहीं जायेगा। 

Maracana Stadium to allow 10% spectators for Copa America final- India TV Hindi
Maracana Stadium to allow 10% spectators for Copa America final Image Source : GETTY IMAGES

रियो दि जिनेरियो। ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच होने वाले कोपा अमेरिका फाइनल के लिये माराकाना स्टेडियम में दस प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति होगी लेकिन उनकी कोरोना जांच की जायेगी। 

रियो शहर के स्वास्थ्य सचिव डेनियल सोरांज ने शुक्रवार को जारी दिशा निर्देशों में 78000 दर्शक संख्या वाले स्टेडियम के हर वर्ग में दस प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है। 

कोनमेबोल ने शुक्रवार को कहा कि हर टीम फाइनल में 2200 अतिथि ला सकेंगी। दर्शकों को स्टेडियम में मास्क पहनने होंगे और एक दूसरे से दो मीटर का फासला रखना होगा। खाने या पीने का पदार्थ परोसा नहीं जायेगा। 

इससे पहले 2019 में कोपा अमेरिका फाइनल में 60000 दर्शक पहुंचे थे जब ब्राजील ने पेरू को 3-1 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल