Asian Games 2023 Day 8: चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियाई खेलों का आज 8वां दिन था। 8वें दिन भारत ने कुल 15 मेडल जीते। जिसमें तीन गोल्ड मेडल भी शामिल है। भारत ने एथलेटिक्स में आज कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने 50 मेडल के आंकड़े को भी पार कर लिया है। ऐसे में 8वें दिन का सारा अपडेट जानने के लिए नीचे स्क्राल करें।
- Hindi News
- खेल
- अन्य खेल
- Asian Games 2023 Day 8: एथलेटिक्स में भारत ने किया कमाल, 50 मेडलों के आंकड़े को किया पार
Asian Games 2023 Day 8: एथलेटिक्स में भारत ने किया कमाल, 50 मेडलों के आंकड़े को किया पार
Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के 8वें दिन भारत ने कुल 15 मेडल जीते हैं। जिसमें से 9 मेडल भारत ने एथलेटिक्स में जीते हैं। भारत ने दिन की शुरुआत गोल्फ में सिल्वर मेडल के साथ की थी।
Asian Games 2023 Day 8
-
8:15 PM (IST) Oct 01, 2023
भारत के लिए शानदार रहा आज का दिन
एशियन गेम्स में भारत के लिए आज का दिन काफी शानदार रहा। भारत ने टूर्नामेंट के 8वें दिन कुल 15 मेडल जीते। जिसमें से 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 5 ब्रांज मेडल जीते हैं। भारत ने आज के दिन अपने 50 मेडल के आंकड़े को भी पार कर लिया है। भारत के नाम अब तक कुल 53 मेडल हो गए हैं। आज भारत ने इन खिलाड़ियों ने मेडल जीता है:
- अदिति अशोक: गोल्फ सिल्वर
- टीम इंडिया: महिला ट्रैप (शूटिंग) सिल्वर
- टीम इंडिया: पुरुष ट्रैप (शूटिंग) गोल्ड
- किनान चेनाई: पुरुष ट्रैप (शूटिंग) कांस्य
- निकहत जरीन: महिला 50 किग्रा (मुक्केबाजी) कांस्य
- अविनाश साबले: पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज गोल्ड
- तजिंदरपाल सिंह तूर: पुरुष शॉटपुट में गोल्ड
- हरमिलन बैंस: महिलाओं की 1500 मीटर सिल्वर
- अजय कुमार सरोज: पुरुष 1500 मीटर सिल्वर
- जिन्सन जॉनसन: पुरुषों की 1500 मीटर कांस्य
- नंदिनी अगासरा: महिला हेप्टाथलॉन कांस्य
- मुरली श्रीशंकर: पुरुषों की लंबी कूद में सिल्वर
- सीमा पुनिया: महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य
- ज्योति याराजी: महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर
- टीम इंडिया: पुरुष बैडमिंटन टीम सिल्वर
-
7:55 PM (IST) Oct 01, 2023
मेंस बैडमिंटन टीम को सिल्वर
भारत के मेंस बैंडमिंटन टीम को एशियन गेम्स के फाइनल में चीन से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को चीन ने 3-2 से हराया। जिसके कारण उन्हें सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष करना पड़ेगा। भारत ने नाम अब कुल 53 मेडल हो गए हैं।
-
7:04 PM (IST) Oct 01, 2023
100 मीटर हडल रेस में सिल्वर
भारत ने महिलाओं के 100 मीटर हडल रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया है। ज्योति याराजी ने 12.91 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान पर रही। पहले नंबर पर चीन की एथलीट रही। भारत का यह 52वां मेडल है।
-
6:38 PM (IST) Oct 01, 2023
सीमा पुनिया ने जीत ब्रांज
सीमा पुनिया ने भारत के लिए डिस्कस थ्रो में ब्रांज मेडल जीता है। यह भारत का 51वां मेडल है। उन्होंने यह मेडल जीतने के लिए 58.62 की थ्रो फेंका है। भारत के नाम अब कुल 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 19 ब्रांज हो गए हैं।
-
6:36 PM (IST) Oct 01, 2023
भारत ने जीता 50वां मेडल
एशियन गेम्स में भारत ने अपना 50वां मेडल जीत लिया है। नंदनी अगासारा ने 800 मीटर हैप्टेथलोन में ब्रांड मेडल जीता है। भारत के नाम अब कुल 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 18 ब्रांज हो गए हैं।
-
6:27 PM (IST) Oct 01, 2023
लॉग जंप में भारत ने जीता सिल्वर
लॉग जंप में भारत के मुरली श्री शंकर ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 8.19 मीटर के जंप के साथ यह कारनाम किया। अब भारत के नाम कुल 49 मेडल हो गए हैं। जिसमें से 13 गोल्ड, 19 सिल्वर, 17 ब्रांज शामिल है।
-
6:08 PM (IST) Oct 01, 2023
मेंस 1500 मीटर में दो मेडल
मेंस 1500 मीटर रेस में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं। भारत के अजय कुमार ने इस इवेंट में सिल्वर और जॉनसन जॉनसन ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इसके साथ ही भारत के नाम अब कुल 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रांज मेडल हो गए हैं। वहीं कुल मेडलों की संख्या 48 हो गई है।
-
5:59 PM (IST) Oct 01, 2023
1500 मीटर में सिल्वर
एशियन गेम्स के 1500 मीटर महिला रेस इवेंट में भारत की स्टार एथलीट हरमिलन बैंस ने सिल्वर मेडल जीता है। इसी के साथ भारत के नाम अब 46 मेडल हो गए हैं।
-
5:37 PM (IST) Oct 01, 2023
तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जीता गोल्ड
भारतीय एथलीट तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। यह एशियन गेम्स में भारत का 13वां गोल्ड मेडल है। तेजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.36 मीटर थ्रो के साथ यह मेडल जीता है।
-
4:54 PM (IST) Oct 01, 2023
एथलेटिक्स में भारत को गोल्ड
एथलेटिक्स में भारत के हाथ एक और गोल्ड लगा है। भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में पहला स्थान हासिल किया है।
-
4:47 PM (IST) Oct 01, 2023
भारत को बॉक्सिंग में मिली ब्रांज
बॉक्सिंग के 50 किलो ग्राम वर्ग में भारत ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। भारत की ओर से निखत जरीन ने यह मेडल जीता। उन्हें सेमीफाइनल मैच में थाइलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़।
-
4:18 PM (IST) Oct 01, 2023
बैडमिंटन मेंस टीम गेम में भारत को बढ़त
लक्ष्य सेन 5-10 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए तीसरे सेट में वर्ल्ड नंबर 6 शी युकी के खिलाफ 21-18 से जीत हासिल की और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
-
3:03 PM (IST) Oct 01, 2023
IND vs KOR: हॉकी
भारत और कोरिया के बीच महिला हॉकी का मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। भारत की ओर नवनीत कौर ने 44वें मिनट में गोल दागा।
-
2:38 PM (IST) Oct 01, 2023
हॉकी: भारत और कोरिया के बीच कांटे की टक्कर
भारत और कोरिया के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर है। पहले क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर कोरिया ने गोल किया था। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में (44वें मिनट में) भारत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया और 1-1 से स्कोर बराबर किया।
-
2:16 PM (IST) Oct 01, 2023
शूटिंग में मिला 22वां मेडल
शूटिंग इवेंट के ट्रैप सिंगल्स में भारत के किनन चिनाई को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है। शूटिंग में इन खेलों का यह 22वां मेडल है। अभी तक कुल 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज आ चुके हैं। वहीं ओवरऑल भारत का यह 42वां मेडल है। जिसमें 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
-
1:13 PM (IST) Oct 01, 2023
अमलान बोरगोहेन पुरुष 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में
भारत के अमलान बोरगोहेन एशियाई खेलों की पुरुष 200 मीटर हीट में 21.08 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए रविवार को सेमीफाइनल में पहुंच गए। नियमों के अनुसार प्रत्येक हीट में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाते हैं। देश के सबसे तेज पुरुष धावक असम के अमलान के नाम अभी पुरुष 100 मीटर और 200 मीटर दोनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं।
-
11:59 AM (IST) Oct 01, 2023
भारत का एक और मेडल पक्का
भारत की महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। मुक्केबाजी में दो ब्रॉन्ज मिलते हैं, ऐसे में कम से कम उनका ब्रॉन्ज मेडल कंफर्म हो गया है। साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया।
-
11:57 AM (IST) Oct 01, 2023
घुड़सवारी क्रॉस कंट्री में आखिरी पायदान पर रहा भारत
घुड़सवार आशीष लिमये के प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद भारतीय टीम रविवार को घुड़सवारी क्रॉस कंट्री स्पर्धा में पांच टीमों में अंतिम स्थान पर रही। विकास कुमार, अपूर्व दाभाड़े और लिमये की भारतीय टीम का कुल पेनल्टी स्कोर 1070.80 था। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन (86.80 पेनल्टी अंक), रजत जापान (92.70 पेनल्टी अंक) और कांस्य थाईलैंड (93.90 पेनल्टी अंक) के नाम रहा।
-
11:52 AM (IST) Oct 01, 2023
तीरंदाजी: ज्योति शीर्ष और अदिति चौथे पायदान पर
अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में रविवार को दक्षिण कोरिया की प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी चौथे पायदान पर रही। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।
-
11:51 AM (IST) Oct 01, 2023
विक्रम और कार्तिका रोलर स्केटिंग 1000 मीटर स्प्रिंट में पदक से चूके
भारत के विक्रम राजेंद्र इनगाले और कार्तिका जगदीश्वरन रविवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष और महिला रोलर स्केटिंग 1000 मीटर स्पर्धा में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। पुरुष फाइनल में विक्रम मामूली अंतर से पदक से चूक गए जबकि स्पर्धा में हिस्सा ले रहे उनके हमवतन आर्यनपाल सिंह घुमन सातवें स्थान पर रहे। फाइनल में विक्रम ने एक मिनट 29.527 सेकेंड जबकि आर्यनपाल ने एक मिनट 30.466 सेकेंड का समय लिया।
-
10:03 AM (IST) Oct 01, 2023
भारत को मिला 11वां गोल्ड
एशियाई खेल 2023 के 8वें दिन की शुरुआत में ही भारत को तीन मेडल मिल गए हैं। इसमें से सबसे खास रहा मेन्स शूटिंग के ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल। इससे पहले महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर जीता था। वहीं गोल्फ में अदिति अशोक ने ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
-
9:35 AM (IST) Oct 01, 2023
भारत को मिला गोल्फ में सिल्वर
भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक ने भारत को एक और मेडल दिलवा दिया है। उन्होंने महिला गोल्फ स्पर्धा में सिव्लवर मेडल जीता। भारत के लिए एशियाड के इतिहास में महिला गोल्फर का यह पहला मेडल है।
-
7:52 AM (IST) Oct 01, 2023
भारत की अन्य प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
तीरंदाजी
तुषार शेल्के, अतनु दास, मृणाल चौहान और धीरज बोम्मदेवरा - रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत (क्वालीफिकेशन)- 6.30 AM
ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर, अवनीत कौर और अदिति स्वामी - कंपाउंड महिला व्यक्तिगत (क्वालीफिकेशन)- 6.30 AM
प्रथमेश जावकर, ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा, रजत चौहान - कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत (क्वालीफिकेशन)- 11.30 AM
प्राची सिंह, सिमरनजीत कौर, भजन कौर और अंकिता भक्त - रिकर्व महिला व्यक्तिगत (क्वालीफिकेशन)- 11.30 AMएथलेटिक्स
ज्योति याराजी - महिला 200 मीटर (शुरुआती चरण - हीट 1)- 7.10 AM
अमलान बोर्गोहेन - पुरुष 200 मीटर (शुरुआती - हीट 4)- 7.45 AM
स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा - महिला हेप्टाथलॉन लंबी कूद स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा - महिला हेप्टाथलॉन- 6.30 AM (फाइनल- 6,15 PM)बास्केटबॉल: भारत बनाम चीन - महिला (ग्रुप चरण), 5.30 PM
ब्रिज: पुरुष, महिला और मिश्रित टीम (राउंड रॉबिन 2) , 6.30 AM
शतरंज: पुरुष और महिला टीमें (राउंड 3) , 12.30 PM
घुड़सवारी: विकास कुमार, अपूर्व दाभाड़े और आशीष लिमये- 5.30 AM
क्रॉस-कंट्री: टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं का आयोजन- 5.30 AM
हॉकी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया - महिला (पूल चरण), 1.30 PM
कुराश: आदित्य धोपाओकर बनाम हसन रसूली - पुरुष 81 किग्रा (प्री-क्वार्टर से सेमीफाइनल तक), 7 Am (11.30 AM Medal Events)
रोलर स्केटिंग
विक्रम इंगले और आर्यनपाल सिंह घुमन - पुरुष स्पीड स्केटिंग 1,000 मीटर (हीट से लेकर सेमीफाइनल और फाइनल)- 6.30 AM
संजना बथुला और कार्तिका जगदीश्वरन - महिला स्पीड स्केटिंग 1,000 मीटर (हीट से लेकर सेमीफाइनल और फाइनल)- 7 AM
सेपकटकरा
भारत बनाम जापान - पुरुष क्वाड्रेंट (ग्रुप मैच), 11.30 AM
भारत बनाम चीन - महिला क्वाड्रेंट (ग्रुप मैच), 12.30 PM
भारत बनाम लाओ - महिला क्वाड्रेंट (ग्रुप मैच), 7.30 AMनिशानेबाजी
पृथ्वीराज टोंडाइमन, डेरियस चेनाई और जोरावर संधू - पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत और टीम (क्वालीफिकेशन - चरण 2 और टीम फाइनल)
मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी - महिला ट्रैप व्यक्तिगत (क्वालीफिकेशन - चरण 2 और टीम फाइनल)
पुरुष और महिला ट्रैप (फाइनल) (सभी इवेंट 6.30 से शुरू होंगे)वॉलीबाल: भारत बनाम चीन - महिला (पूल मैच) , 4,30 PM
कैनो स्प्रिंट: मेघा प्रदीप महिला एकल कैनो 200 मीटर हीट 1 सोनिया देवी फैरेम्बम महिला कयाक एकल 500 मीटर हीट 2- 7 AM
-
7:39 AM (IST) Oct 01, 2023
आज भारत के लिए स्क्वैश का शेड्यूल
भारत बनाम फिलीपींस - मिक्स्ड डबल्स (पूल डी मैच) - 10 AM
भारत बनाम पाकिस्तान - मिक्स्ड डबल्स (पूल ए मैच) - 1.30 PM
भारत बनाम पाकिस्तान - मिक्स्ड डबल्स (पूल डी मैच)- 3 PM
भारत बनाम दक्षिण कोरिया - मिक्स्ड डबल्स (पूल ए मैच) - 8.30 AM
महेश मंगावकर बनाम जोनाथन रेयेस - मेन्स सिंगल्स (अंतिम 32 चरण)- 1.30 PM
-
7:35 AM (IST) Oct 01, 2023
मुक्केबाजी का आज का शेड्यूल
निकहत जरीन बनाम रकसत चुथामत- महिला 50 किग्रा (सेमीफाइनल)- 4.30 PM
जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम अनगयोंग वोन- महिला 60 किग्रा (क्वार्टरफाइनल)- 12.30 PM
परवीन हुडा बनाम सितोरा टर्डिबेकोवा- महिला 57 किग्रा (क्वार्टरफाइनल)- 11.45 AM
-
7:32 AM (IST) Oct 01, 2023
भारतीय मेन्स बैडमिंटन टीम का चीन से सामना
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम जो पहली बार एशियाड के फाइनल में पहुंची है दोपहर 2.30 बजे चीन का सामना करेगी। भारतीय टीम में नजरें होंगी किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग की जोड़ी पर।
-
7:27 AM (IST) Oct 01, 2023
गोल्फ के मेडल इवेंट
गोल्फ
- अदिति अशोक, अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स - महिला व्यक्तिगत और टीम (राउंड चार)- सुबह 4 बजे से जारी
- अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया और खलिन जोशी - पुरुष व्यक्तिगत और टीम (राउंड चार)- सुबह 4 बजे से जारी
-
7:25 AM (IST) Oct 01, 2023
एथलेटिक्स में आज मेडल इवेंट
एथलेटिक्स
तेजिंदरपाल सिंह तूर और साहिब सिंह - पुरुष गोला फेंक (फाइनल)- 4.30 PM
जेसविन एल्ड्रिन और श्रीशंकर मुरली - पुरुषों की लंबी कूद (फाइनल)- 4.40 PM
अविनाश साबले - पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज (फाइनल)- 4.45 PM
सीमा पूनिया - महिला चक्का फेंक (फाइनल)- 5.35 PM
हरमिलन बैंस और दीक्षा - महिला 1,500 मीटर (फाइनल)- 5.50 PM
जिन्सन जॉनसन और अजय सरोज - पुरुषों की 1,500 मीटर दौड़ (फाइनल)- 6 PM
ज्योति याराजी और नित्या रामराज - महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस (फाइनल)- 6.45 PM
-
7:13 AM (IST) Oct 01, 2023
मेडल टैली में भारत का क्या हाल
मेडल टैली में भारत 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ 38 मेडल लेकर चौथे स्थान पर है। पदक तालिका में मेजबान चीन अभी भी टॉप पर मौजूद है। वहीं जापान 28 और कोरिया 27 गोल्ड के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। उजबेकिस्तान के भी 10 गोल्ड हैं लेकिन सिल्वर और ब्रॉन्ज भारत से कम होने के कारण वो पांचवें स्थान पर है।
-
7:11 AM (IST) Oct 01, 2023
7वें दिन मिले 5 मेडल
भारत ने शनिवार 30 सितंबर यानी एशियन गेम्स 2023 के सातवें दिन कुल पांच मेडल अपने नाम किए। इसमें दो गोल्ड भी शामिल थे। टेनिस में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में भारत के लिए गोल्ड जीता था। फिर भारत की मेन्स स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था।