1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव, टॉप-2 टीमों को होगा बड़ा फायदा

PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग के फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव, टॉप-2 टीमों को होगा बड़ा फायदा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 22, 2025 06:54 pm IST,  Updated : Aug 22, 2025 06:55 pm IST

प्रो कबड्डी लीग ने आगामी सीजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। PKL के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। PKL के 12वें सीजन में एक ‘टाई-ब्रेकर नियम’ प्रणाली शुरू की जाएगी जिसमें सभी लीग चरण मैचों में ‘गोल्डन रेड’ फॉर्मेट शामिल है।

PKL- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग Image Source : PTI

प्रो कबड्डी लीग यानी PKL ने 29 अगस्त से शुरू होने वाले 12वें सत्र के लिए 22 अगस्त को फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की ताकि कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ खेल प्रेमियों को और अधिक रोमांच देखने को मिले। आगामी सीजन विशाखापत्तनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें 108 मैच का रोमांचक लीग स्टेज होगा जिसमें प्रत्येक टीम 18 मैच खेलेगी। इस फॉर्मेट से पूरे लीग स्टेज में टीमों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जबकि प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। 

हारने पर नहीं मिलेगा कोई पॉइंट

पीकेएल की विज्ञप्ति के अनुसार 12वें सीजन में एक ‘टाई-ब्रेकर नियम’ प्रणाली शुरू की जाएगी जिसमें सभी लीग चरण मैचों में ‘गोल्डन रेड’ फॉर्मेट शामिल है जबकि पहले यह केवल प्लेऑफ मैच तक सीमित थी। पीकेएल ने आगामी सीजन के लिए अपने पॉइंट्स सिस्टम को सरल बनाने का भी फैसला लिया है। अब टीमों को जीत के लिए दो पॉइंट मिलेंगे और हार के लिए कोई पॉइंट नहीं मिलेगा। 

संशोधित फॉर्मेट टेबल को अधिक सरल बनाएगा जिससे समझने में आसानी रहेगी। इस सीजन में नए प्लेऑफ ढांचे के साथ ‘प्ले इन’ की भी शुरूआत होगी। पहली बार लीग स्टेज की शीर्ष आठ टीमों को प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा जिससे ज्यादा टीमों को ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने के मौके मिलेंगे।

टॉप-2 टीमों के पास सीधे फाइनल में जाने का मौका

लीग स्टेज की शीर्ष दो टीमें (पहली और दूसरी) क्वालीफायर एक में भिड़ेंगी जिसमें विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगी। हारने वाली टीम को क्वालीफायर दो के जरिए फाइनल में एक और मौका मिलेगा। प्लेऑफ प्रक्रिया में अब तीन एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर होंगे जिससे फाइनल मुकाबले की तैयारी रोमांचक हो जाएगी। 

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

कैमरन ग्रीन का अद्भुत कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन

AUS vs SA: एडम जम्पा ने दूसरे वनडे में दिखाया गेंद से कमाल, बने शेन वॉर्न के क्लब का हिस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल