1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. अच्छी सेहत के लिए खरीदना है स्मार्टवॉच, ये हैं बाजार में मौजूद 3 सबसे शानदार वियरेबल्स

अच्छी सेहत के लिए खरीदना है स्मार्टवॉच, ये हैं बाजार में मौजूद 3 सबसे शानदार वियरेबल्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2023 11:41 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:41 pm IST

समय बदलने के साथ ही स्मार्टवॉच का चलन तेजी से बढ़ा है, वहीं इनमें मौजूद कई फीचर्स हमारे बेहद काम के होते हैं। दूसरी ओर अगर आप अपने स्वास्थ्य की देखभाल बेहतरी से करना चाहते हैं तो इन स्मार्टवॉच को अपना सकते हैं।

Benefits of health smart watches- India TV Hindi
ये स्मार्टवॉच देते हैं सेहत की जानकारी Image Source : AMAZON

Best Health Smart Watches: जमाना बदलने के साथ ही कुछ चीजों का चलन तेजी से बढ़ा है, जिनमें से एक स्मार्टवॉच भी है। आजकल हर कोई स्मार्टवॉच को अपना रहा है, क्योंकि इनमें मौजूद फीचर्स सबको अपनी ओर खींचते हैं। दूसरी ओर आपको पता है कि आप इन्हीं स्मार्टवॉच के जरिये अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं, क्योंकि इनमें फिटनेस ट्रैकिंग सहित स्वास्थ्य से जुड़े कई फीचर्स मौजूद होते हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 

1. Apple Watch 8 Series के फीचर्स

Apple Watch 8 Series आपके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग के लिए सबसे बढ़िया स्मार्टवॉच में से एक है। बात करें अगर इसके हेल्थ से जुड़े फीचर्स की तो यह स्मार्टवॉच पीरियड के बारे में अलर्ट करती है, जहां यह बॉडी की कंडीशन के हिसाब से यह अलर्ट जारी करती है। इसके साथ ही इसमें फिटनेस ट्रैकिंग से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही Apple Watch 8 Series के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह इसमें LTPO OLED ऑलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही इसकी कीमत 45,900 रुपये है। 

2. Samsung Galaxy Watch 5 Pro के फीचर्स 

Samsung Galaxy Watch 5 Pro में हेल्थ से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं, जहां इसमें एडवांस Bio Active सेंसर दिए गए हैं, जिसकी मदद से यूजर्स को एक्युरेट डेटा मिलता है। वहीं इस स्मार्टवॉच में फुल बॉडी कंपोजिशन,  कार्डियो से जुड़ी मदद, स्किन टेम्प्रेचर सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। दूसरी ओर बात करें अगर स्किन टेम्प्रेचर की तो इसकी मदद से आप फीवर का पता आसानी से लगा पायेंगे, क्योंकि यह आपका तापमान माप करके आपको फीवर से जुड़ा अलर्ट देगी। वहीं इसकी कीमत 44,999 रुपये है। 

3. Amazfit GTS 4 Mini के फीचर्स

Amazfit GTS 4 Mini के हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच 24 घंटे आपके हार्ट की निगरानी करती है, इसके साथ ही इसमें स्ट्रैस, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। दूसरी ओर अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.65 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है, साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ V5.2 का सपोर्ट मौजूद है। वहीं इसकी कीमत मौजूदा समय में 7,999 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक