1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. GIGABYTE लाया धमाकेदार लैपटॉप, इसमें मिलेगा हाई कूलिंग सिस्टम, ओवरहीटिंग की टेंशन होगी खत्म

GIGABYTE लाया धमाकेदार लैपटॉप, इसमें मिलेगा हाई कूलिंग सिस्टम, ओवरहीटिंग की टेंशन होगी खत्म

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 18, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 06:33 pm IST

अगर आप एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। GIGABYTE ने भारतीय बाजार में एक प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जिसका नाम AORUS Master 16 है। इस लैपटॉप में यूजर्स को कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं।

GIGABYTE, GIGABYTE AORUS Master 16, GIGABYTE AORUS Master 16 Price in India, GIGABYTE AORUS Master 1- India TV Hindi
भारत में तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च गीगाबाइट का नया लैपटॉप। Image Source : फाइल फोटो

GIGABYTE भारतीय बाजार में एक नया लैपटॉप लेकर आया है। कंपनी का नया डिवाइस GIGABYTE AORUS Master 16 है। कंपनी ने इस लैपटॉप को प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया है। अगर आपको एक लंबे समय तक चलने वाला परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप चाहिए तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। GIGABYTE ने इसे खासतौर पर गेमर्स और क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है इसलिए इसमें आपको फ्लैगशिप सेगमेंट वाले बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

GIGABYTE AORUS Master 16 की कीमत

GIGABYTE AORUS Master 16 में आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने इसे 3,15000 रुपये के बजट में लॉन्च किया है। आप इस प्रीमियम लैपटॉप को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आपको इसे ईएणआई पर खरीदने का भी ऑप्शन दे रहे हैं। 

वॉइस असिस्टेंट का मिलेगा सपोर्ट

GIGABYTE AORUS Master 16 एक गेमिंग लैपटॉप है इसलिए इसमें  GiMATE AI वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बोलकर एक प्रोफाइल से दूसरी प्रोफाइल पर स्विच कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस फीचर्स की मदद से आप कूलिंग और ऑडियो तक को कंट्रोल कर सकते हैं। इस फीचर के लिए कंपनी ने लैपटॉप में एक डेडिकेटेड बटन दिया है जिसे प्रेस करते ही वॉइस असिस्टेंट एक्टिवेट हो जाता है।

इसमें मिलता है हैवी कूलिंग सिस्टम

इस लैपटॉप में गेमिंग और प्रोफेशनल वर्किंग को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें Intel Core Ultra 9 275HX प्रोसेसर दिया है। इसके साथ कंपनी ने इसमें NVIDIA GeForce RTX 5080 जीपीयू का सपोर्ट दिया है। मल्टी टास्किंग के लिए इसमें 16GB की रैम दी गई है। गेमिंग के दौरान ओवरहीटिंग न हो इसके लिए GIGABYTE AORUS Master 16 में कंपनी ने 230W WINDFORCE INFINITY EX कूलिंग सिस्टम भी लगाया है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि Dolby Vision और HDR को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- ChatGPT ने WhatsApp यूजर्स की करा दी बल्ले-बल्ले, अब चुटकियों में बनेगी फेवरेट तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक