स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने पिछले कुछ महीन में कई सारे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। कंपनी बजट सेगमेंट में दूसरे टेक ब्रैंड को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी क्रम में अब कंपनी जल्द ही भारत में एक और नया स्मार्टफोन उतारने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स फैंस को जल्द ही बाजार में Infinix Hot 40i देखने को मिल सकता है।
Infinix Hot 40i को लेकर सामने आई लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन भी बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि नवंबर 2023 में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Infinix Hot 40 सीरीज के साथ अरब के बाजार में उतारा था। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल अभी इसे लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसको लेकर अनाउंसमेंट हो सकता है।
लीक्स की मानें तो Infinix Hot 40i को इनफिनिक्स भारत में फरवरी 2024 में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि भारत में आने वाला यह Hot 40 Series का पहला स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज में कंपनी ने Infinix Hot 40, Infinix Hot 40 Pro और Infinix Hot 40i को लॉन्च किया था। अगर आप एक बजट स्मार्टफोन लेने की तैयारी में हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
फिलहाल अभी कंपनी ने Infinix Hot 40i की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 15 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को पाम ब्लू, होराइजन गोल्ड, स्टारफॉल ग्रीन शेड्स, स्टारलिट ब्लैक का कलर ऑप्शन मिल सकता है। कंपनी इसे Unisoc T606 SoC प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Airtel Free में इंस्टाल कर रहा Xstream AirFiber, नए प्लान में 1 साल की मिलेगी वैलिडिटी
संपादक की पसंद