BUSINESS NEWS IN HINDI
-
अन्य देशों के लिए भुगतान सेवा बना रही है WhatsApp
भारत में WhatsApp जहां भुगतान सेवा लॉन्च करने के लिए प्राधिकरणों से मंजूरी का इंतजार कर रही है वहीं इसने दूसरे देशों के लिए भुगतान सेवा बनाने का काम शुरू कर चुका है।
गैजेट | Jul 29, 2018, 05:20 PM IST -
देश में पंजीकृत 5.43 लाख कंपनियां हो चुकी हैं बंद, केवल 66 प्रतिशत ही कर रही काम
देश में कुल पंजीकृत 17.79 लाख कंपनियों में से जून अंत तक करीब 66 प्रतिशत कंपनियां ही सक्रिय थीं। मुखौटा कंपनियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के बीच आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आयी है। कारपोरेट कार्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार 30 जून तक 11.89 लाख से अधिक कंपनियां काम कर रही थी। यानी ये कंपनियां अपनी सामान्य कारोबारी गतिविधियों के साथ नियम के मुताबिक जरूरी सूचनाएं समय पर दे रही थी।
बिज़नेस | Jul 29, 2018, 05:01 PM IST -
चीन को चावल निर्यात करने के लिए 19 मिलों का हुआ चुनाव, हरियाणा की सबसे ज्यादा मिलें
भारत से चीन को निर्यात किए जाने के लिए 19 चावल मिलों का चुनाव किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा के मुताबिक जिन 19 मिलों का चुनाव हुआ है उनमें सबसे अधिक हरियाणा में 10, पंजाब में 4, तथा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मु-कश्मीर, तेलंगाना और महाराष्ट्र से 1-1 मिल शामिल हैं। चीन के कस्टम विभाग की तरफ से इन मिलों को मंजूरी दी गई है
बाजार | Jul 29, 2018, 04:33 PM IST -
इंफोसिस नोएडा में करेगी विस्तार, 5000 कर्मचारियों के लिए खोलेगी नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र
देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने घोषणा की है कि वह दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट केंद्र खोलेगी। रविवार को लखनऊ में हुए राइजिंग यूपी पावरिंग न्यू इंडिया कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने यह घोषणा की है
बिज़नेस | Jul 29, 2018, 03:30 PM IST -
RBI पॉलिसी में ब्याज दर में बदलाव होने की कम उम्मीद: विशेषज्ञ
RBI ने जून में हुई पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य ब्याज दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था।
बिज़नेस | Jul 29, 2018, 02:33 PM IST -
बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो-करेंसी एक 'कबाड़' मुद्रा: Mastercard CEO
बंगा ने चिंता जताई है कि वेश्यावृत्ति , मादक पदार्थों , क्रेडिट कार्ड और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी समेत 95 प्रतिशत अवैध लेनदेनों के भुगतान में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग किया जाता है
बिज़नेस | Jul 26, 2018, 04:35 PM IST -
इमरान खान की संभावित जीत से पाकिस्तान के शेयर बाजार में तेजी, KSE 100 में 600 प्वाइंट का उछाल
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंशाफ (PTI) को सबसे ज्यादा बहुमत मिलने से वहां के शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में KSE 100 इंडेक्स 600 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी यानि करीब 1.5 प्रतिशत बढ़कर 41950 के ऊपर ट्रेड हो रहा है।
बिज़नेस | Jul 26, 2018, 10:59 AM IST -
सेंसेक्स 37000 के पार, निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचे हैं।
बाजार | Jul 26, 2018, 09:46 AM IST -
दूध से महंगा बिक रहा है गोमूत्र, राजस्थान के किसानों को हो रहा है फायदा
गोमूत्र के सेवन से होने वाले फायदों को लेकर हाल में आए कुछ वैज्ञानिक शोध के बाद इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है और राजस्थान में कई जगहों पर यह गाय के दूध से भी महंगा बिक रहा है
बिज़नेस | Jul 25, 2018, 01:06 PM IST -
पाकिस्तान में मतदान शुरू, वहां के शेयर बाजार में 2% से ज्यादा की तेजी
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और मतदान के दौरान वहां के शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है।
बिज़नेस | Jul 25, 2018, 10:55 AM IST -
टमाटर हुआ 20% महंगा, 5 दिन से जारी ट्रक हड़ताल का असर
देश में पिछले 5 दिन से ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल की वजह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि आलू, प्याज और दूध की कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
बिज़नेस | Jul 25, 2018, 09:32 AM IST -
शेयर बाजार में नया दिन नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 36,825 और निफ्टी 11,134 के ऑल टाईम हाई पर हुआ बंद
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और क्लोजिंग भी रिकॉर्ड स्तर पर दी, सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी रिकॉर्ड स्तर पर क्लोजिंग दी है। सेंसेक्स ने आज 36902.06 के आल टाइम हाई स्तर को छुआ है और 106.50 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36825.10 पर बंद हुआ है
बाजार | Jul 24, 2018, 04:30 PM IST -
रेल इंक्वायरी का झंझट खत्म, 10 सेकेंड में आपके WhatsApp नंबर पर मिलेगी जानकारी
ट्रेनों की आवाजाही, पहुंचने और निकलने का समय या फिर इस तरह की किसी दूसरी जानकारी के लिए रेल इंक्वायरी का झंझट अब खत्म हो गया है। भारतीय रेल ने टूर एंड ट्रेवल कंपनी मेक माय ट्रिप के साथ करार करके एक WhatsApp नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से ट्रेनों के बारे में पूछी गई जानकारी 10 सेकेंड से भी कम समय में आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी
बिज़नेस | Jul 24, 2018, 01:49 PM IST -
Stock Market Today : नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 11100 के पार
Stock Market Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कंपनी को शानदार तिमाही नतीजों की बदौलत शेयर बाजार में रिकॉर्डतोड़ तेजी का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 105.25 प्वाइंट की बढ़त के साथ 36823.85 पर ट्रेड हो रहा है जो अबतक का सबसे ऊपरी स्तर है।
बाजार | Jul 24, 2018, 09:33 AM IST -
चेक बाउंस होने पर अब नहीं बचेंगे आप, लोकसभा ने पास किया विधेयक
भविष्य में आपका दिया हुए चेक अगर बाउंस हो जाता है और आपके खिलाफ शिकायत होती है तो आपको अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को इस मामले से जुड़े विधेयक निगोशिएबल इंश्ट्रूमेंट्स (अमेंडमेंट) बिल को लोकसभा में ध्वनि मत से पास कर दिया गया है। संसोधित विधेयक का मकसद चेक बाउंस से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई और मुआवजे को लेकर कानून बनाना है।
बिज़नेस | Jul 24, 2018, 08:59 AM IST -
करीब 3 दशक बाद खुली कश्मीर की सबसे पुरानी सिल्क फैक्ट्री
धरती पर जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर से अच्छी खबर आई है, कश्मीर में रेशम की सबसे पुरानी फैक्ट्री करीब करीब 30 साल बाद फिर से खुल गई है, रविवार को रविवार को श्रीनगर के सोलिना में स्थित 121 साल पुरानी फैक्ट्री में फिर से काम शुरू हो गया है। करीब 3 दशक पहले इस फैक्ट्री में काम रुक गया था। इस फैक्ट्री को 1897 में ब्रिटेन की सिल्क एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सर थॉमस वार्डले ने स्थापित किया था।
बिज़नेस | Jul 23, 2018, 04:43 PM IST -
Stock Market Today : सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद, FMCG और PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से नया रिकॉर्ड देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा है और रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में भी कामयाब रहा है। सेंसेक्स ने आज 36749.69 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है और 222.23 प्वाइंट बढ़कर 36718.60 पर बंद हुआ है जो इसकी क्लोजिंग का उच्चतम स्तर है।
बाजार | Jul 23, 2018, 03:51 PM IST -
SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, BHIM के जरिए बिजली, पानी या गैस के बिल पर मिल रहे हैं 100 रुपए वापस
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, बैंक अपने ग्राहकों के लिए महीने के आखिर की Bill Sale लेकर आया है। इस सेल के तहत BHIM एप के जरिए बिजली, पानी, टेलिफोन, गैस या किसी दूसरे युटिलिटी बिल का भुगतान किया जाता है तो ग्राहक को अधिकतम 100 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
फायदे की खबर | Jul 23, 2018, 11:55 AM IST -
Rupee Vs Dollar : रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ खुलने के बाद और तेज हुआ, जानिए इसके फायदे और नुकसान
Rupee Vs Dollar : अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए ने इस हफ्ते मजबूती के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ खुला है और धीरे-धीरे और मजबूत हो रहा है। फिलहाल डॉलर का भाव घटकर 68.66 रुपए तक आ गया है। रुपए में आई इस रिकवरी के फायदे भी हैं और नुकसान भी।
बाजार | Jul 23, 2018, 09:15 AM IST -
सेंसेक्स एक साल में 44000 हो सकता है, बशर्ते लोकसभा चुनाव परिणाम मजबूत हों: मॉर्गन स्टानली
यदि 2019 में लोकसभा चुनाव का परिणाम मजबूत आया तो अगले साल जून महीने तक सेंसेक्स 44 हजार अंक तक पहुंच सकता है। हालांकि कमजोर परिणाम की स्थिति में यह 36 हजार अंक के आस-पास रह सकता है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया गया है। सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह 36,548.41 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर हासिल किया
बाजार | Jul 23, 2018, 08:38 AM IST