CITIZENSHIP AMENDMENT ACT
-
तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं: संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है।
राजनीति | Dec 26, 2019, 02:52 PM IST -
Rajat Sharma Blog: पीएम मोदी ने क्यों कहा, सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है
हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा रेलवे पटरियों को नुकसान पहुंचाने और बसों तथा पुलिस की गाड़ियों में आग लगाने के दृश्य लगभग आम हो चुके हैं।
राष्ट्रीय | Dec 26, 2019, 02:32 PM IST -
Exclusive: जाफराबाद हिंसा की FIR में पूर्व विधायक मतीन अहमद और स्थानीय पार्षद का भी नाम
संशोधित नागरिकता अधिनियम के विरोध में 17 दिसंबर को सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में हुई हिंसा दिल्ली पुलिस समेत कइयों के लिए दु:स्वप्न है।
राष्ट्रीय | Dec 26, 2019, 01:37 PM IST -
अमित शाह को धमकी देने वाले ममता बनर्जी के मंत्री सिद्दीकुल्लाह को बांग्लादेश ने नहीं दिया वीजा
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद (JUH) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी को बांग्लादेश ने वीजा देने से ‘इनकार’ कर दिया है।
राजनीति | Dec 26, 2019, 08:47 AM IST -
जांच पूरी होने तक पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को नहीं मिलेगा मुआवजा: येदियुरप्पा
कर्नाटक के मंगलुरु में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए 2 व्यक्तियों के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई थी।
राजनीति | Dec 26, 2019, 07:48 AM IST -
CM कमलनाथ ने NRC और CAA के विरोध में निकाला मार्च, NPR का किया समर्थन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में शांति मार्च निकाला।
राष्ट्रीय | Dec 25, 2019, 10:11 PM IST -
सीएए विरोधी आंदोलन: रामपुर में सम्पत्ति नुकसान की भारपाई के लिए 28 लोगों को नोटिस
उत्तर प्रदेश में रामपुर जिला प्रशासन ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले सप्ताह हुए प्रदर्शनों के दौरान ‘‘हिंसा के लिए पहचाने गए’’ 28 व्यक्तियों को नोटिस जारी करके उन्हें अपनी स्थिति समझाने या सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान के लिए भुगतान करने को कहा है।
उत्तर प्रदेश | Dec 25, 2019, 06:04 PM IST -
नोएडा-दिल्ली: शाहीन बाग में धरना-प्रदर्शन से डीएनडी पर जारी रहेगा 'ट्रैफिक-जाम'
नोएडा से वाया कालिंदी कुंज जाने वाला मुख्य मार्ग अभी अनिश्तिकाल के लिए बंद ही रहेगा। इस रोड-बंदी के चलते नोएडा से कालिंदी कुंज, सरिता विहार की ओर आने वाले ट्रैफिक को भी गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
राष्ट्रीय | Dec 25, 2019, 04:55 PM IST -
असम-त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार, हटेगी सेना
बीते दो सप्ताह से नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर असम और त्रिपुरा में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद इन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार को देखते हुए केंद्र सरकार ने भारतीय सेना और असम राइफल्स की टुकड़ियों को धीरे-धीरे हटाने का फैसला किया है।
राष्ट्रीय | Dec 25, 2019, 01:37 PM IST -
मायावती की योगी से मांग, सीएए विरोधी प्रदर्शनों में मारे गए बेकसूर लोगों के परिजनों की मदद करे सरकार
बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मारे गये लोगों के परिजन की मदद करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश | Dec 25, 2019, 01:26 PM IST -
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने सीएए, एनआरसी के समर्थन में की रैलियां
बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी नागरिक संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के समर्थन में सामने आए हैं और वे इस विवादित कानून के बारे में गलत सूचनाओं और मिथकों को दूर करने के लिए अमेरिका के कई शहरों में रैलियां कर रहे हैं।
अमेरिका | Dec 25, 2019, 11:43 AM IST -
एक घंटे में हो सकता है सीएए और एनआरसी के विरोधियों का ‘सफाया’, बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान
विधायक ने कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं उनका ‘सफाया’ एक घंटे में किया जा सकता है।
न्यूज | Dec 25, 2019, 07:40 AM IST -
CAA और NRC के समर्थन में उतरे BHU के कई छात्र और शिक्षक, एक विद्यार्थी ने डिग्री लेने से किया इनकार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) का विरोध और समर्थन दोनों देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश | Dec 24, 2019, 09:20 PM IST -
ममता बनर्जी ने कहा-'देशभर में एनआरसी के मुद्दे पर मोदी और शाह के बयान विरोधाभासी'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। साथ ही ममता ने हैरत जताई कि आखिर कौन सच बोल रहा है।
राजनीति | Dec 24, 2019, 07:20 PM IST -
गृह मंत्री अमित शाह ने दिया आश्वासन NRC में नहीं इस्तेमाल होगा NPR का डाटा
गृह मंत्री अमित शाह ने एनआरसी और एनपीआर पर कहा कि इन दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। एनपीआर का डेटा एनआरसी में इस्तेमान नहीं किया जाएगा। मुसलमानों तक फायद न पहुंचे इसलिए विपक्ष डरा रहा है।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2019, 11:03 PM IST -
CAA protest: मेरठ में 1025 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 356 लोग गिरफ्तार
संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मेरठ पुलिस ने कुल 365 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 1025 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश | Dec 24, 2019, 06:08 PM IST -
बिजनौर हिंसा: यूपी पुलिस की गोली से ही हुई थी एक प्रदर्शनकारी की मौत, SP देहात ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस के शीर्ष नेतृत्व के इनकार के बीच बिजनौर पुलिस ने मंगलवार को यह स्वीकार किया कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ जिले के नहटौर में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई।
उत्तर प्रदेश | Dec 24, 2019, 04:11 PM IST -
पाकिस्तानी हिन्दुओं की अपील-हमारी पीड़ा समझें, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन ना करें
राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रह रहे पाकिस्तानी हिन्दुओं ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे ‘‘उनकी पीड़ा को समझें’’ और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन ना करें।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2019, 02:57 PM IST -
दिल्ली की हिंसा में बर्बाद हुई संपत्ति की भरपाई की उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही उसकी भरपाई करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर की गई।
राष्ट्रीय | Dec 24, 2019, 02:18 PM IST -
राहुल और प्रियंका गांधी को UP पुलिस ने मेरठ जाने से रोका, दिल्ली लौटे
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाने से रोक दिया है।
राजनीति | Dec 24, 2019, 04:37 PM IST