GOLD MEDAL
-
राष्ट्रमंडल खेल (टेबल टेनिस) : मानिका बत्रा ने जीता गोल्ड मेडल
भारत की महिला एकल टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका बत्रा ने शनिवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मानिका ने पूरी तरह से एकतरफा रहे फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराया।
अन्य खेल | Apr 14, 2018, 03:59 PM IST -
CWG 2018: कुश्ती में बजरंग पुनिया ने भारत को दिलाया 17वां स्वर्ण पदक
भारतीय पहलवान ने शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी चारिग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। उन्होंने चारिग को हाथों से जकड़कर पटका और दो अंक लिए। इसी अवस्था में उन्होंने वेल्स के पहलवान को रोल कर दो अंक और लेते हुए 4-0 की बढ़त बना ली।
अन्य खेल | Aug 22, 2018, 07:48 PM IST -
CWG 2018: निशानेबाज अनीष भानवाल ने भारत को दिया 16वां स्वर्ण पदक
भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता। उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा में नीरज कुमार को निराशा हाथ लीग। उन्हें पांचवां स्थान हासिल किया।
अन्य खेल | Apr 13, 2018, 10:10 AM IST -
CWG 2018: निशानेबाज तेजस्विनी ने भारत की झोली में डाला 15वां स्वर्ण पदक
तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
अन्य खेल | Apr 13, 2018, 08:31 AM IST -
CWG 2018 (Shooting): हिना ने भारत को दिलाया 11वां गोल्ड मैडल
भारत की अनुभवी महिला निशानेबाज] हfना सिद्धु ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन भारत की झोली में 11वां स्वर्ण पदक डाल दिया.
अन्य खेल | Apr 10, 2018, 12:17 PM IST -
CWG 2018: जीतू राय ने दिलाया भारत को आठवां गोल्ड, कनाडा को पीछे कर फिर तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत
ये दूसरा गोल्ड मेडल है जो शूटर्स ने भारत को दिलाया है। इससे पहले भारतीय महिला शूटर मनु भाकर भी गोल्ड पर निशाना लगा चुकी है।
अन्य खेल | Apr 09, 2018, 08:42 AM IST -
राष्ट्रमंडल खेल (टेबल टेनिस): भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस खेलों में भारत का यह सातवां स्वर्ण पदक है।
अन्य खेल | Apr 08, 2018, 06:11 PM IST -
16 साल की मनु भाकर ने शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल
महज 16 वर्ष की उम्र में मनु भाकर ने मेक्सिको के गुआदालाजारा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में धमाल कर दिया, वह शानदार फार्म में हैं और आज उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में लगातार अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।
अन्य खेल | Mar 06, 2018, 01:58 PM IST -
रिजवी ने शूटिंग वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय निशानेबाज शाहजार रिजवी ने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।
अन्य खेल | Mar 05, 2018, 11:44 AM IST -
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हूं: सिंधू
भारत की स्टार शटलर पी वी सिंधू ने आज कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपने ओलंपिक पदक का रंग बदलकर सिल्वर से गोल्ड करना चाहती हैं।
अन्य खेल | Feb 21, 2018, 11:58 AM IST -
विंटर ओलंपिक में 17 साल के गेरार्ड ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
अमेरिका के सत्रह वर्षीय स्नोबोर्डर रेड गेरार्ड ने आज यहां प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिका को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। गेरार्ड इन खेलों में इस शताब्दी (साल 2000 से) में जन्म लेने वाले पहले पदक विजेता बने।
क्रिकेट | Feb 12, 2018, 04:19 PM IST -
एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट के पास इलाज के लिए पैसे नहीं, मदद को आगे आए शाहरुख खान
पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन एकमात्र भारतीय है जिसने प्रदर्शनी मैच में मुक्केबाज दिग्गज मुहम्मद अली के खिलाफ रिंग में प्रवेश किया था।
अन्य खेल | Aug 07, 2018, 04:15 PM IST -
VIDEO: वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में पिछले दो दशक से ज्यादा समय बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं। मीराबाई ने अमेरिका में यह कारनामा करके रियो ओलंपिक के खराब प्रदर्शन की टीस मिटाई।
अन्य खेल | Nov 30, 2017, 12:56 PM IST -
पुणे यूनिवर्सिटी का एक अजीब-ओ-ग़रीब फ़रमान, सिर्फ़ शाकाहारी छात्रों को ही मिलेगा गोल्ड मैडल
Students who are vegetarian and teetotaller will be eligible for gold medals to be given at a Pune university's convocation by a trust run by a yoga guru, says the institution, drawing flak from some
न्यूज़ | Nov 11, 2017, 08:22 AM IST -
पुणे यूनिवर्सिटी का एक अजीब-ओ-ग़रीब फ़रमान, सिर्फ़ शाकाहारी छात्रों को ही मिलेगा गोल्ड मैडल
पुणे यूनिवर्सिटी का एक अजीबोगरीब फरमान सामने आया है. यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि जो छात्र शाकाहारी होंगे उन्हें ही पढ़ाई में बेहतर रिज़ल्ट आने पर गोल्ड मेडल दिया जाएगा
राजनीति | Nov 11, 2017, 07:32 AM IST -
मेरा हर पदक संघर्ष की दास्तान है: मेरीकॉम
एम सी मेरीकॉम के अनुसार उनका हर पदक संघर्ष की दास्तान है लेकिन एशियाई चैम्पियनशिप का पांचवां गोल्ड मेडल इसलिये भी खास है क्योंकि पिछले एक साल में रिंग के बाहर कई भूमिकायें निभाने के बावजूद उन्हें यह हासिल हुआ है।
अन्य खेल | Nov 08, 2017, 04:58 PM IST -
एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: मैरीकॉम ने जीता गोल्ड मेडल
भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैरी कॉम ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया की हयांग मि किम को मात देकर सोना जीता।
अन्य खेल | Nov 08, 2017, 03:32 PM IST -
कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप: नानजप्पा और मित्तल ने जीते गोल्ड मेडल
प्रकाश नानजप्पा और डबल ट्रैप निशानेबाज अंकुर मित्तल ने आज यहां अपनी स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किये जिससे भारत ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदकों की संख्या पांच कर ली।
अन्य खेल | Nov 03, 2017, 07:45 PM IST -
हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता
भारत की स्टार महिला शूटर हिना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ब्रिस्बेन में चल रही कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सिद्धू ने 240.8 अंक हासिल कर यह सफलता पाई।
अन्य खेल | Oct 31, 2017, 03:22 PM IST -
VIDEO: इंडिया टीवी एक्सक्लूसिव: शूटर हिना सिद्धू ने उठाए GST पर सवाल
भारत ने स्टार महिला शूटर हिना सिद्धू ने GST पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी वजह से निशानेबाजों को काफी परेशानी हो रही है।
अन्य खेल | Oct 31, 2017, 12:25 PM IST