KERALA
-
वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 18 मई को ले सकते हैं शपथ; पिनाराई विजयन होंगे नेता प्रतिपक्ष
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ही केरल के नए CM होंगे। पार्टी आलाकमान ने उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले पार्टी के नेता वीडी सतीशन पर कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा जताया है।
राजनीति | May 14, 2026, 06:36 PM IST -
झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, समय से पहले देश में आ रहा है मॉनसून, 16 मई को देगा दस्तक
इस बार मॉनसून 16 मई को ही दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप में दस्तक देने वाला है। ऐसे में झमाझम बारिश के लिए तैयार रहें। मई के आखिरी हफ्ते में मॉनसून के केरल के जरिए भारत में एंट्री लेने की संभावना है।
राष्ट्रीय | May 13, 2026, 11:27 PM IST -
केरल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? जानें कांग्रेस में किन 3 नामों पर हो रही चर्चा
केरल कांग्रेस में नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज है और आज पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी है। बताया जा रहा है कि के. सी. वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।
राजनीति | May 08, 2026, 01:00 PM IST -
केरल में CM पद की रेस में सबसे आगे ये दो नाम, कांग्रेस आलाकमान किस पर जताएगा भरोसा?
Kerala New CM: कांग्रेस में केरल का नया सीएम चुनने के लिए मंथन चल रहा है। इस बीच, केरल से दो ऐसे नेताओं के नाम सामने आए हैं जो मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
राजनीति | May 07, 2026, 02:23 PM IST -
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में नौ मई की सुबह 10 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा
Assembly Elections 2026 LIVE: बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। वहीं, तमिलनाडु में कल विजय भी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
राजनीति | May 06, 2026, 08:36 PM IST
-
केरल का सीएम कौन होगा, कैसे होगा चुनाव? कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया प्लान, BJP पर कसा तंज
केरल में कांग्रेस गठबंधन वाली पार्टी यूडीएफ की सरकार बनेगी। अब केरल का सीएम कौन होगा, कब तक नाम फाइनल होगा, इसे लेकर क्या प्लान है, बताया कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा।
राजनीति | May 05, 2026, 07:02 PM IST -
लालू यादव की पार्टी RJD से केरल में कौन जीत गया, कितने वोट मिले जानिए; तीसरे नंबर पर रही बीजेपी
केरल में एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। यहां लालू प्रसाद यादव की आरजेडी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर बीजेपी तीसरे नंबर पर रही।
राजनीति | May 05, 2026, 09:43 AM IST -
"गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, भारत में अब टूट के चलेगा मोदी का राष्ट्रवाद" बोले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती में ये सामने आया है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और असम में शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कांग्रेस ने केरल में बंद दरवाजे खोले हैं।
राजनीति | May 04, 2026, 02:48 PM IST -
आजादी के बाद पहली बार... देश से LEFT पूरी तरह साफ, किसी भी राज्य में नहीं बची सरकार
आजादी के बाद पहली बार देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं बची है। केरल में भी लेफ्ट को बड़ी हार मिलने के संकेत मिलने लगे हैं। यहां रुझानों में यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
राजनीति | May 04, 2026, 11:24 AM IST -
केरल में किस सीट से कौन जीता, यहां देखें सभी 140 सीटों की पूरी लिस्ट
Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 140 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को हुआ था और आज उसका रिजल्ट घोषित हो गया। यहां जानिए सभी 140 सीटों पर किस पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपनी विधायकी पक्की कर ली है।
राजनीति | May 04, 2026, 06:53 PM IST
-
Kerala Assembly Elections Result 2026: केरल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत है? जानें डिटेल्स
Kerala Assembly Elections Result 2026: केरल में सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 71 है। प्रदेश में कुल 140 सीटें हैं। किसी भी गठबंधन या पार्टी को सरकार बनाने के लिए हर हाल में 71 सीट की जरुरत पड़ेगी।
राष्ट्रीय | May 04, 2026, 08:29 AM IST -
Nemom Election Result 2026 Live Updates: नेमोम सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट
केरल की नेमोम सीट के नतीजे सामने आ गए हैं। अगर आप नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको इस कॉपी के अंदर देखने को मिलेंगे।
राजनीति | May 05, 2026, 08:09 AM IST -
Dharmadom Election Result 2026 Live Updates: केरल की धर्मदम सीट पर कौन जीत रहा?
Dharmadom Election Result 2026 Live Updates: केरल की धर्मदम सीट पर चुनाव परिणाम सामंने आने शुरू हो गए हैं। इस सीट से खुद राज्य के CM पिनाराई विजयन चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन जीत रहा है।
राजनीति | May 04, 2026, 08:01 AM IST -
केरल के 2 मंदिरों में बुरी तरह बेकाबू हुए हाथी, 2 लोगों को कुचलकर मार डाला; देखें वीडियो
केरल के अंगमाली और इरिंजालाकुड़ा में मंदिर उत्सव के दौरान दो हाथी बेकाबू हो गए। दोनों अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वन विभाग ने बड़ी मशक्कत से अंगमाली में हाथी को काबू में किया।
राष्ट्रीय | May 01, 2026, 06:04 PM IST -
गाड़ी से उतरते ही भड़का हाथी, ले ली ड्राइवर की जान; महावत को भी कर दिया घायल
Elephant Attack: केरल में एक हाथी ने शख्स को मार डाला। वह गाड़ी से उतारने के बाद हाथी को काबू करने की कोशिश कर रहा था और इस दौरान हाथी बुरी तरह भड़क गया।
राष्ट्रीय | May 01, 2026, 01:34 PM IST
-
Kerala Exit Poll Results: केरल में BJP का कैसा रहेगा प्रदर्शन, किसकी बन सकती है सरकार? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े
Kerala Exit Poll Results 2026 Live Updates: केरल में एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। MATRIZE के एग्जिट पोल में केरल में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है। कांग्रेस गठबंधन UDF को 70-75 सीटें मिलने के आसार हैं।
राजनीति | Apr 29, 2026, 10:14 PM IST -
रेलवे स्टेशन हो तो फिर ऐसा हो, सफाई देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video
एक रेलवे स्टेशन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वहां की सफाई देखने के बाद आप दंग हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वो स्टेशन कहां का है और वीडियो में क्या दिखा?
वायरल न्यूज | Apr 26, 2026, 12:53 PM IST -
RSS-BJP वर्कर्स से भरी गाड़ी पर फेंका था बम, अब कोर्ट ने दी रूह कंपा देने वाली सजा
केरल के कन्नूर में 2011 बम हमले मामले में कोर्ट ने 10 CPM कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया है। मुख्य आरोपी को 25 साल की सजा मिली, जबकि अन्य को अधिकतम 10 साल की जेल मिली है। RSS-BJP कार्यकर्ताओं से भरी गाड़ी पर किए गए इस हमले में 9 लोग घायल हुए थे।
राष्ट्रीय | Apr 18, 2026, 05:47 PM IST -
फ्राइड राइस में चिकन कम होने पर भड़क गया शख्स, रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा
फ्राइड राइस में चिकन कम होने पर एक शख्स ने रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारियों से मारपीट की, महिला स्टाफ को घसीटा और तोड़फोड़ की। इस घटना में रेस्टोरेंट को ₹35,000 का नुकसान हुआ है।
क्राइम | Apr 17, 2026, 04:39 PM IST -
'किसी महिला को 3 दिन के लिए अछूत नहीं माना जा सकता', जस्टिस नागरत्ना की अहम टिप्पणी
सबरीमाला मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस बी. वी. नागरत्ना ने सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 17 के लागू होने के सवाल पर अहम टिप्पणी की है। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर CJI सूर्यकांत समेत 9 जजों की बेंच सुनवाई कर रही थी। जस्टिस नागरत्ना उसी की एक सदस्य हैं।
राष्ट्रीय | Apr 08, 2026, 08:21 AM IST