सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आकर सांसद पप्पू यादव ने पहला बयान जारी किया है और कहा है कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे बड़ी साजिश थी।
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को एक शख्स की गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो कि मृतक का भांजा लगता है।
पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को उनके कोचिंग संस्थान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले युवक ने कहा कि 2013 में प्राचीन भारत की किताब आपने उर्दू में मुझे क्यों पढ़ाई थी।
सीवान के रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का पटना में क्रिकेट खेलते वीडियो सामने आया है। ओसाम MLA फ्लैट के कैंपस में क्रिकेट खेलते नजर आए। विधायक बनने के बाद ओसामा अपने क्षेत्र के साथ-साथ राजधानी पटना में भी लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला उठाया था। इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, उनके वकील ने कहा कि 1995 के मामले में जमानत की अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती का भी आदेश दिया गया है। पटना की विशेष अदालत ने 31 साल पुराने मामले में आदेश जारी किया है।
Patna NEET Girl Student: बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसको लेकर पटना के DGP विनय कुमार ने बताया कि हॉस्टल चलाने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारत के हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) नेटवर्क में अब बिहार भी शामिल होगा।
बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है। ये बजट पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट (3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये) से 30 लाख 69 हजार 474 करोड़ रुपये अधिक है।
बिहार में अब महिलाओं के जरिए भी शराब की तस्करी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने 11 महिलाओं सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दो गुटों के बीच लड़ाई के दौरान युवक को थप्पड़ मारा गया था। बिहार पुलिस ने इस मामले में जांच बैठाई और कार्रवाई करते हुए महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया।
पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला और उलझ गया है। उसे अस्पताल ले जाते वक्त का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्रा को बेहोशी की हालत में गोद में उठाकर ले जाते हॉस्टल स्टाफ दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो...
बिहार के पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल है। हादसा तब हुआ, जब एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी।
पटना में NEET अभ्यर्थी की मौत मामले की सीबीआई जांच के लिए बिहार सरकार ने सिफारिश की है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।
चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें चोर मंदिर में घुसने से पहले चप्पल उतारते हुए दिख रहा है। मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर पूजा भी की। चंद पलों में ही चोर मंदिर पर से देवी पिंडी के 6 मुकुट और शेषनाग लेकर फरार हो जाता है।
पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत से जुड़े मामले में SIT ने छह संदिग्धों को अस्पताल लाकर उनके डीएनए सैंपल लिए हैं।
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की एफएसएल रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक छात्रा के अंडरगार्मेंट्स में मेल स्पर्म की पुष्टि हुई है। मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।
बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड पार्षद के बेटे ने एक नाबालिग लड़की को जिंदा जला दिया। उसका कसूर इतना था कि वह उसकी बात नहीं मान रही थी। जानें पूरी घटना...
बिहार राज्य महिला आयोग ने पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत पर खुद से संज्ञान लिया है। प्रो. अप्सरा ने पटना के SSP को चिट्ठी लिखकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हॉस्टल में छात्रों ने बमबाजी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है जिससे दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़