WORLD
-
अमेरिका-ईरान में जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया ने उठाया बड़ा कदम, बढ़ाया अपना सैन्य खर्च
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बड़ा ऐलान किया है। मार्लेस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया रक्षा खर्च में बड़ी बढ़ोतरी कर रहा है। मार्लेस ने यह भी कहा कि ईरान युद्ध ने दुनिया को काफी जटिल बना दिया है।
अन्य देश | Apr 16, 2026, 05:43 PM IST -
जंग में दिखाई हिम्मत, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'इंटरनेशनल फोर फ्रीडम्स अवार्ड' से किया गया सम्मानित
रूस के खिलाफ साहस और दृढ़ता के साथ जंग लड़ने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को 'इंटरनेशनल फोर फ्रीडम्स अवार्ड' मिला है। यह सम्मान रूजवेल्ट फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया है।
यूरोप | Apr 16, 2026, 04:02 PM IST -
इजरायल ने लेबनान में फिर मचाई तबाही, हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर किए भीषण हमले
इजरायल की सेना ने लेबनान में कहर बरपाया है। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। इजरायल ने पहले ही कहा था कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता हिजबुल्लाह के साथ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता है।
एशिया | Apr 15, 2026, 11:35 PM IST -
अमेरिका की धमकी के बाद और सख्त हुए ब्रिटेन के तेवर, PM स्टार्मर ने ट्रंप को दिया करारा जवाब
ईरान पर अमेरिकी हमलों में शामिल ना होने पर अमेरिका ने ब्रिटेन को चेतावनी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।
यूरोप | Apr 15, 2026, 10:07 PM IST -
ईरान की सेना ने दी अमेरिका को चेतावनी, कहा- 'नाकेबंदी जारी रही तो बंद कर देंगे फारस की खाड़ी'
ईरान की सेना ने अमेरिका को चेतावनी दी है। ईरानी सेना के कमांडर ने कहा है कि तेहरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईरान किसी भी नाकेबंदी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
एशिया | Apr 15, 2026, 08:54 PM IST
-
चीनी जहाज होर्मुज पर अमेरिकी नाकाबंदी तोड़ने में नाकाम, UAE से आ रहा था टैंकर; US वॉरशिप की चेतावनी के बाद मुड़ा
अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य में लौट आया है। चीन से जुड़ा यह टैंकर अमेरिका द्वारा लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने में नाकाम रहा है।
एशिया | Apr 15, 2026, 08:13 PM IST -
तुर्की के एक स्कूल में छात्र ने फिर की अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत; घायल हुए 13 लोग
तुर्की में एक बार फिर स्कूल में गोलीबारी हुई है। स्कूल में छात्र ने ही फायरिंग की है। गोलीबारी की इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं।
यूरोप | Apr 15, 2026, 09:15 PM IST -
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- 'खत्म होने के करीब है ईरान के साथ जंग'
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जंग खत्म होने वाली है। ट्रंप ने यह बात ऐसे समय पर कही है जब अमेरिका की ओर से आने वाले दिनों में मध्य पूर्व में हजारों अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी की जा रही है।
अमेरिका | Apr 15, 2026, 05:52 PM IST -
ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर छिड़ा घमासान, रूस ने बताया क्या है उसका प्लान
अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच रूस ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर बड़ी बात कही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बीजिंग में बताया है कि रूस इस मसले को हल करने में किस तरह की भूमिका निभा सकता है।
एशिया | Apr 15, 2026, 04:49 PM IST -
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखकर कहा- 'ना दें ईरान को हथियार', जानें बीजिंग का जवाब
ट्रंप ने इस बार चीन की तरफ उंगली घुमाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पत्र लिखा है। इस पत्र में मांग की गई है कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई ना करे।
अमेरिका | Apr 15, 2026, 06:04 PM IST
-
'बातचीत नहीं अपनी मर्जी थोपना चाहता है अमेरिका', जानें भारत में ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने और क्या कहा
ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं रहा है और उसके इरादों पर हमेशा से शक रहा है। यह बयान भारत में ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने दिया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है।
एशिया | Apr 14, 2026, 05:37 PM IST -
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच शी जिनपिंग का पहला बयान, बोले- 'देशों की संप्रभुता का हो सम्मान'
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच बयान दिया है। शी जिनपिंग ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन जारी रहना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन होना चाहिए।
एशिया | Apr 14, 2026, 04:30 PM IST -
तुर्की के एक स्कूल में पूर्व छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कम से कम 16 लोग हुए घायल
तुर्की के एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। फायरिंग की इस घटने में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी में घायल हुए एक शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यूरोप | Apr 14, 2026, 02:50 PM IST -
अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पर भड़का ईरान, बताया संप्रभुता का उल्लंघन; खटखटाया UN का दरवाजा
ईरान बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर भड़क गया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने इसे लेकर UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखा है।
एशिया | Apr 14, 2026, 01:17 PM IST -
मध्य पूर्व में मौजूद है US Navy, USS अब्राहम लिंकन समेत 15 जहाज बढ़ा सकते हैं ईरान की परेशानी
अमेरिका और ईरान में 2 सप्ताह का सीजफायर हो चुका है। सीजफायर के बीच अमेरिकी नैसेना के जहाज मध्य पूर्व क्षेत्र में मौजूद है। इनमें विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन और 11 विध्वंसक शामिल हैं।
अमेरिका | Apr 14, 2026, 12:43 PM IST
-
जेडी वेंस ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'वार्ता के दौरान हुई प्रगति, अब ईरान के पाले में है गेंद'
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के दौरान काफी प्रगति हुई है। अब बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अगला कदम तेहरान को उठाना है।
अमेरिका | Apr 14, 2026, 11:44 AM IST -
इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात, इस्लामाबाद वार्ता के बारे में दी जानकारी
चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के बीच फोन पर बातचीत हुई है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर चर्चा की है।
एशिया | Apr 14, 2026, 10:55 AM IST -
आ रहा है 'जग विक्रम', होर्मुज स्ट्रेट से 15 और जहाजों को जल्द लाया जाएगा भारत
होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर जल्द ही 15 जहाज भारत आएंगे। बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय झंडे वाले जहाज 'जग विक्रम' जल्द ही कांडला पहुंचेगा।
एशिया | Apr 13, 2026, 06:56 PM IST -
ईरान के साथ जल्द खत्म हो सकता है सीजफायर, इजरायली PM नेतन्याहू ने दी चेतावनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर जल्द ही समाप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं कि पीएम नेतन्याहू ने और क्या कहा है।
एशिया | Apr 13, 2026, 06:05 PM IST -
पोप लियो ने कर दिया पलटवार, बोले 'ट्रंप के प्रशासन से नहीं डरते'; जानें पूरा मामला
पोप लियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की गई आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वेटिकन की शांति और सुलह की अपील बाइबिल के पवित्र उपदेशों में निहित है और वो डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से नहीं डरते हैं।
अन्य देश | Apr 13, 2026, 04:42 PM IST