1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल यादव बोले- बीजेपी से दूरी बनाए बसपा, I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर कही ये बात

शिवपाल यादव बोले- बीजेपी से दूरी बनाए बसपा, I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर कही ये बात

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 17, 2023 02:55 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 02:55 pm IST

शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी को हराएंगे।

शिवपाल सिंह यादव - India TV Hindi
शिवपाल सिंह यादव Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शिवपाल यादव ने रविवार को मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से कहा कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी को हराएंगे।

बसपा को लेकर क्या बोले शिवपाल?

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि बसपा नेतृत्व को पहले बीजेपी से दूरी बनानी चाहिए और बीजेपी की 'बी' टीम के रूप में काम नहीं करना चाहिए। गठबंधन में सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि सीटों के बंटवारे में अभी वक्त है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में 'I.N.D.I.A.' गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं। 

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दौरे पर 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दौरे पर हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए ‘I.N.D.I.A.’ के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शिवपाल यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिनों में विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक होने वाली है।

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक

बता दें कि विपक्षी समावेशी गठबंधन I.N.D.I.A. की 19 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होने वाली है, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। अभी तक बैठक का एजेंडा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा मुख्य मुद्दा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।