1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

 Published : Jan 04, 2024 07:20 am IST,  Updated : Jan 04, 2024 07:38 am IST

सीएम योगी और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने बुधवार की शाम राजधानी लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है।

सीएम योगी और राम मंदिर को धमकी। - India TV Hindi
सीएम योगी और राम मंदिर को धमकी। Image Source : PTI

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच बीते दिनों खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यूपी एसटीएफ की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गोंडा के हैं दोनों आरोपी

सीएम योगी और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने बुधवार की शाम राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा हैं और दोनों ही राज्य के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते हैं।

ऐसे हुई धमकी की प्लानिंग 

यूपी एसटीएफ ने बताया है कि @iDevendraOffice नामक X हैंडल से नवंबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ के प्रमुख अमिताभ यश और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उडाने की धमकी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में पता लगा था कि धमकी देने के लिए alamansarikhan608@gmail.com और zubairkhanisi199@gmail.com नाम की मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था।  तकनीकी विश्लेषण के बाद ताहर सिंह ने इन ईमेल आईडी को बनाया और ओम प्रकाश ने धमकी भरा संदेश भेजा। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें- 'हिंदू नहीं, राष्ट्रविरोधी हैं हरिप्रसाद; कांग्रेस में हाशिये पर हैं', BJP विधायक का बड़ा हमला

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, सर्च ऑपरेशन जारी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।