1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी रोक शख्स पी रहा था सिगरेट, चच्ची ने भी दिया पूरा साथ, लोग बोले- परफेक्ट कपल

स्कूटी रोक शख्स पी रहा था सिगरेट, चच्ची ने भी दिया पूरा साथ, लोग बोले- परफेक्ट कपल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 04, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 02:28 pm IST

एक गली में कपल ने स्कूटी रोक दी और आराम से सिगरेट पी। पास में ही लगे CCTV में कपल की यह हरकत रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सिगरेट पीता हुआ कपल।- India TV Hindi
सिगरेट पीता हुआ कपल। Image Source : TWITTER

सिगरेट की आदत इतनी बुरी होती है कि कभी छूटने का नाम नहीं लेती। एक बार जिसके मुंह लग जाती है उन्हें सिगरेट के बिना ना ही कुछ अंदर जाता है और ना ही कुछ बाहर निकलता है। कुछ लोगों को तो सिगरेट पीने की इतनी बुरी आदत होती है कि उन्हें जैसे ही तलब लगती है वे वहीं रूककर पहले सिगरेट पीते हैं फिर कुछ आगे का काम करते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जिसमें एक पुरूष और महिला गली में स्कूटी रोककर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले का वीडियो पास में ही लगे CCTV में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर CCTV की फुटेज तेजी से वायरल हो रही है।

सिगरेट पीते हुए कपल का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल गली में स्कूटी रोककर सिगरेट पी रहा है। लोग कपल को देख पति-पत्नी होने का अनुमान लगा रहे हैं। दोनों लोग अच्छे-अच्छे कपड़ें में सजे-धजे हुए नजर आ रहे हैं। महिला ने कमाल की साड़ी पहन रखी है और वह दिखने में भी काफी खूबसूरत लग रही है। वीडियो देख यह कहा जा सकता है कि दोनों लोग किसी पार्टी या फंक्शन के लिए तैयार होकर कहीं जा रहे हैं। महिला स्कूटी के पास खड़ी होकर सिगरेट पी रही है। साथ में ही उसके साथ स्कूटी पर बैठे चचा भी अपनी कश का इंतजार करते हुए दिख रहे हैं। महिला ने 2-3 ड्रैग लगाने के बाद सिगरेट को बड़ी ही प्यार से चचा की ओर बढ़ाती है। फिर चचा भी उतने ही प्यार से सिगरेट की कश खींचते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो देख लोग बोले- मिया बीवि की जय हो

वीडियो को ट्विटर पर @ajaychauhan41 नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है और वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखा है- जब पूरे के पूरे 36 गुण मिलते हो .. तब ही ऐसा सुंदर नजारा देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है। शख्स के इस वायरल ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 36 गुण तो छोड़ो भाई, 36 दुर्गुण भी मिलते हुए दिखाई पड़ रहें  हैं। वही, दूसरे यूजर ने लिखा- शायद किसी दूसरे का पति हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा- मिया बीवि की जय हो। जबकि कई लोगों ने कपल की जोड़ी को परफेक्ट बताया।

ये भी पढ़ें:

OMG! मरे हुए मगरमच्छ को भूनकर खा गया यह बंदा, Video देखकर उड़ जाएंगे आपको होश

जब पूरे ब्रह्माण्ड पर हो जाएगा एलियंस का कब्जा, फिर ऐसे दिखेंगे पृथ्वीवासी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।