Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी फिर से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, नंदीग्राम में मिली थी हार

ममता बनर्जी फिर से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, नंदीग्राम में मिली थी हार

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : May 21, 2021 02:39 pm IST, Updated : May 21, 2021 02:39 pm IST

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें नए सिरे से विधायक का चुनाव जीतना होगा और इसके लिए उन्होंने अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर को चुना है

ममता बनर्जी पश्चिम...- India TV Hindi
Image Source : PTI ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। हालांकि चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई थी और ममता बनर्जी एक बार फिर से राज्य की मुख्यमंत्री बनी हैं।

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें नए सिरे से विधायक का चुनाव जीतना होगा और इसके लिए उन्होंने अपनी परंपरागत सीट भवानीपुर को चुना है। भवानीपुर सीट से मौजूदा तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय अपनी विधायकी से त्यागपत्र देंगे और ममता बनर्जी के लिए सीट छोड़ेंगे। 

ममता बनर्जी पहले भी इस सीट से चुनाव लड़कर जीतती रही हैं लेकिन इस बार हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी जिसे ममता बनर्जी से स्वीकार करते किया और भवानीपुर सीट के बजाय नंदीग्राम से चुनाव लड़ा, लेकिन शुभेंदु की लोकप्रियता की वजह से उन्हें नंदीग्राम में हार का सामना करना पड़ा। 

हाल में हुए चुनावों के दौरान भवानीपुर विधानसभा सीट पर शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने टीएमसी के प्रत्याशी के तौर पर बड़ी जीत प्राप्त की थी। शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के रुद्रनील घोष को हराया था। शोभनदेव चट्टोपाध्याय को 77505 वोट प्राप्त हुए थे जबकि रुद्रनील घोष को 44785 वोट मिले थे। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement