1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर भड़की TMC, सौगत राय बोले- एक हफ्ते में तीन बार...

पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर भड़की TMC, सौगत राय बोले- एक हफ्ते में तीन बार...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 06, 2024 10:13 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 10:20 am IST

पीएम मोदी बुधवार को कोलकाता में देश की पहली अंडर ग्राउंड वॉटर टनल के अंदर चलने वाली मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम पश्चिम बंगाल के बारासात में रैली भी करेंगे। हालांकि, पीएम के इस दौरे पर तृणमूल कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है।

पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर भड़की तृणमूल।- India TV Hindi
पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर भड़की तृणमूल। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी लगातार देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और वहां हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे जहां वह कोलकाता में देश की पहली अंडर ग्राउंड वॉटर टनल के अंदर चलने वाली मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। ये वॉटर टनल हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। कोलकाता से हावड़ा को जोड़ने वाली ये मेट्रो देश में इंजीनियरिंग की मिसाल बन गई है। हालांकि, पीएम मोदी के इस दौरे से तृणमूल कांग्रेस खफा हो गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

पीएम मोदी एक हफ्ते में तीन बार...

पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि बंगाल में भाजपा को ज़्यादा सीटें नहीं मिलती है, इस कारण से वे पश्चिम बंगाल के पीछे पड़े हैं। यह दुख की बात है कि एक प्रधानमंत्री को एक हफ्ते में तीन बार चुनावी प्रचार के लिए यहां पड़ता है, यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री को बंगाल भाजपा इकाई पर भरोसा नहीं है, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। यहां लोग ममता बनर्जी को पसंद करते हैं। 

कोलकाता को मिलेगी रोमांचक सफर की सौगात

ममता बनर्जी ने वही समय चुना है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आज की सबसे बड़ी सौगात है कोलकाता-हावड़ा अंडरवाटर मेट्रो। ये वॉटर टनल हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। यहां जमीन से 33 मीटर और हुगली नदी की सतह से 13 मीटर नीचे 520 मीटर लंबी टनल में दो ट्रैक बिछाए हैं।

संदेशखाली की महिलाओं से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी संदेशखाली से करीब 85 किलोमीटर दूर नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में रैली भी करेंगे। इस रैली के दौरान संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं पीएम मोदी से मिलेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिलाएं बिना घूंघट के पीएम मोदी की इस रैली में शरीक होंगी। बताया जा रहा है कि संदेशखाली की पीड़ित महिलओं को प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर भी बिठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- संदेशखाली की पीड़ितों से मिलेंगे PM मोदी, बिना घूंघट रैली में आएंगी पीड़ित महिलाएं

पानी के अंदर यूं दौड़ेगी ट्रेन, पहले अंडर वॉटर मेट्रो रेल का VIDEO आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।