1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कमरहाटी सीट पर किसे मिलेगी जीत और किसे करना पड़ेगा हार का सामना?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: कमरहाटी सीट पर किसे मिलेगी जीत और किसे करना पड़ेगा हार का सामना?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 18, 2026 10:32 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 10:32 pm IST

पश्चिम बंगाल की कमरहाटी सीट पर CPI (M) और टीएमसी का वर्चस्व रहा है। आने वाले चुनाव में ये देखने वाली बात होगी कि जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है।

Kamarhati- India TV Hindi
कमरहाटी सीट Image Source : INDIA TV

कमरहाटी: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही तारीखें भी सामने आ जाएंगी। ऐसे में हम आपको यहां पश्चिम बंगाल की कमरहाटी सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है इस सीट का इतिहास?

कमरहाटी विधानसभा सीट उत्तर 24 परगना जिले में आती है। ये दम दम लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। ये सीट 1967 में अस्तित्व में आई। इस सीट पर CPI (M) का दबदबा रहा है। यहां सीपीआईएम ने 11 बार चुनाव जीता है। वहीं टीएमसी ने 2 बार और कांग्रेस ने एक बार चुनाव जीता है। 

कुल मिलाकर यहां सीपीआईएम सबसे ज्यादा मजबूत स्थिति में है। उसके बाद यहां टीएमसी का भी अच्छा खासा वोट बैंक है। कमरहाटी इसलिए भी अहम है क्योंकि ये एक औद्योगिक शहर के रूप में पहचान रखता है। फिलहाल इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस को अपनी कायम स्थिति बनाए रखना एक चुनौती होगा। 

जानकार मानते हैं कि यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। इसमें लेफ्ट फ्रंट-कांग्रेस गठबंधन, तृणमूल के वोटर्स कितना स्थिर रह पाते हैं, ये भी देखने वाली बात होगी। बीजेपी के लिए ये चुनाव अपनी स्थिति को सुधारने का एक मौका हो सकता है।

साल 2021 के चुनाव में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से AITC के मदन मित्रा चुनाव जीते थे। उन्हें 73,845 वोट मिले थे। विजेता पार्टी का वोट प्रतिशत 51.2 % था। जीत के अंतर का प्रतिशत 24.6 % था। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर बीजेपी के अनिद्य बनर्जी रहे थे। उन्हें 38,437 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर CPI(M) के सायंदीप मित्रा रहे थे, उन्हें 28,310  वोट मिले थे।

साल 2016 के चुनाव में क्या हुआ था?

साल 2016 के चुनाव में इस विधानसभा सीट से सीपीएम के मानस मुखर्जी जीते थे। उन्हें 62,194 वोट मिले थे। विजेता पार्टी का वोट प्रतिशत 45.1 था। जीत अंतर का प्रतिशत 3.1 % था। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर AITC के मदन मित्रा रहे थे। उन्हें 57,996 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीजेपी के कृष्णु मित्रा रहे थे। उन्हें 10,797 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।