1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान, सीरिया मुद्दे पर चर्चा के लिए पुतिन संग मुलाकात करेंगे नेतन्याहू

ईरान, सीरिया मुद्दे पर चर्चा के लिए पुतिन संग मुलाकात करेंगे नेतन्याहू

 Reported By: IANS
 Published : Feb 06, 2019 10:47 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 10:47 am IST

नेतन्याहू ने इजरायल दौरे पर आए आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलन के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि बैठक मास्को में 21 फरवरी को होगी। 

ईरान, सीरिया मुद्दे पर चर्चा के लिए पुतिन संग मुलाकात करेंगे नेतन्याहू- India TV Hindi
ईरान, सीरिया मुद्दे पर चर्चा के लिए पुतिन संग मुलाकात करेंगे नेतन्याहू

जेरूसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह सीरिया मुद्दे पर बातचीत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फरवरी में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता सीरिया मुद्दे और देश में ईरान की उपस्थिति पर विस्तार से वार्ता करेंगे। 

नेतन्याहू ने इजरायल दौरे पर आए आस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलन के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि बैठक मास्को में 21 फरवरी को होगी। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि यह बैठक दोनों नेताओं के बीच हुई फोन कॉल्स और तीन महीने पहले पेरिस में पुतिन के साथ उनकी वार्ता का ही विस्तार है। 

नई वार्ता में इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि ईरान को सीरिया में सैन्य ठिकाने स्थापित करने से कैसे रोका जाए। 

यह बैठक इजरायल और रूस के बीच उपजे तनाव के मद्देनजर हो है जो हाल के सप्ताहों में सीरिया में इजरायल के हवाई हमलों के बाद बढ़ गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश