1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खाड़ी देशों ने कहा, कतर को मांगे पूरी करने के हमने लिए 48 घंटे और दिए

खाड़ी देशों ने कहा, कतर को मांगे पूरी करने के हमने लिए 48 घंटे और दिए

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2017 03:49 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 03:49 pm IST

खाड़ी के 4 देशों ने कतर को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 2 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

काहिरा: खाड़ी के 4 देशों ने कतर को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 2 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। इन देशों ने कथित तौर पर आतंकवाद के समर्थन पर कतर से राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं और अपनी मांगें पूरी करने का उसे अल्टिमेटम दिया हुआ है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन व मिस्र ने रविवार देर जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने अपने अल्टिमेटम में 48 घंटे का और विस्तार किया है। पहले इस अंतिम चेतावनी की समय सीमा 4 जुलाई तय थी। यह विस्तार कुवैत के अमीर सबाह अल-अहमद अल जबर अल-सबाह के अनुरोध पर किया गया। आपको बता दें कि कुवैत के अमीर कतर और इन खाड़ी देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 देशों द्वारा कतर को दिया गया समय कतर सरकार की इस बात पर मिला है कि वह सोमवार को संबंधित मांगों की सूची पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया भेजेगा। चारों देशों ने इस अवधि को 'अनुग्रह अवधि' कहा है। इन चारों देशों ने जून में कतर से अपने वाणिज्यिक व कूटनीतिक संबंध तोड़ दिए थे। इन देशों ने कतर पर ईरान व आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश