1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चुनाव से पहले पाक हुक्मरानों ने भारत को दी गीदड़भभकी, 5 बिंदुओं में जानिए इंडिया के मुकाबले पाकिस्तान कितने पानी में?

चुनाव से पहले पाक हुक्मरानों ने भारत को दी गीदड़भभकी, 5 बिंदुओं में जानिए इंडिया के मुकाबले पाकिस्तान कितने पानी में?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 06, 2024 11:02 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 11:25 am IST

पाकिस्तान अपनी कंगाली से उबर नहीं पा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। चुनाव से पहले आर्मी चीफ ने जानिए भारत को क्या गीदड़भभकी दी है।

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अंतरिम पीएम काकर।- India TV Hindi
पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर और अंतरिम पीएम काकर। Image Source : FILE

Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान अपने देश को चलाने के लिए दुनियाभर में कटोरा लेकर पैसे की 'भीख' मांग रहा है। अपने देश को चलाने के लिए पैसे नहीं है पाकिस्तान के पास। आवाम गरीबी की जिल्लत झेल रही है, उपर से महंगाई की मार ने लोगों को झकझोर रखा है। इसके बावजूद पाकिस्तान के आर्मी चीफ भारत को गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पीओके में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने 'एलओसी' के पास दौरा किया। इस दौरान आतंकियों की पनाहगाह वाले देश पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने इस दौरान भारत के खिलाफ 'जहर' उगला। गीदड़भभकी देते हुए पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कहा कि 'भारत ने अगर हमला किया, तो पूरी ताकत से जवाब देने की कोशिश करेंगे।'

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के कश्मीर के कुछ हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसे 'पीओके' कहा जाता है। इससे पहले पाकिस्तान लीडरशिप ने भी भारत पर निशाना साधा था। पाक हुक्मरानों ने अपनी गलत बयानी में आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर में कठोर कानून लागू किए हैं। असीम मुनीर जो पाक सेना के एक कैंप में भी गए।

जानिए भारत के मुकाबले पाकिस्तान कितने पानी में?

एक ओर असीम मुनीर और विदा हो रहे अंतरिक पीएम काकर के भारत विरोधी अनर्गल बयान को देखें, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की माली हालत को देखें तो पता चल जाएगा कि पाकिस्तान कितने पानी में है। दरअसल, पाकिस्तान की आम जनता चारों तरफ से महंगाई की मार झेल रही है। इससे पहले महंगाई का दंश आवाम झेल रही है। 1 फरवरी को ही पेट्रोल के दाम 278.96 रुपये तक पहुंच गए। वहीं वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2024 के एग्जीक्यूटिव ओपिनियन सर्वे में बताया गया है कि पाकिस्तान को साल 2024 में पांच प्रमुख समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्याएं हैं 1. आर्थिक मंदी 2. ऊर्जा आपूर्ति की कमी 3. मौसमी घटनाएं 4. महंगाई 5. गलत सूचना और दुष्प्रचार।

आर्थिक मंदी तंगी से परेशान पाकिस्तान

पाकिस्तान मौजूदा समय में भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पड़ोसी देश को जुलाई 2023 में 2.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना था। 2022-23 सर्वेक्षण के मुताबिक पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सिकुड़ गई है। 23 करोड़ की जनसंख्या वाले पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 341.50 अरब डॉलर है। वहीं भारत दुनिया की इस समय पांचवी अर्थव्यवस्था है, जो जल्दी ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 

भारत चांद पर पहुंचा, पाक में ऊर्जा आपूर्ति की कमी

जहां भारत चंद्रमा पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान की एक बड़ी आबादी अब भी अंधेरे में दिन और रात काटने को मजबूर है। यहां ऊर्जा आपूर्ति की भारी कमी है। वर्तमान में यहां 36 निजी पवन परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) के तहत देश में 2030 तक 60 प्रतिशत ऊर्जा नवीकरणीय संसाधनों से उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।

बाढ़ जैसी मौसमी आपदा से भारी नुकसान

पाकिस्तान में मौसमी घटनाओं की भी संभावनाए जताई गई हैं। पिछले साल बाढ़ की वजह से कई जिले जलमग्न हो गए थे।  इस दौरान पाकिस्तान में भारी जन-धन की हानि देखी गई थी। 

महंगाई ने तोड़ी कमर

पाकिस्तान में आटे दाल और पेट्रोल डीजल के साथ ही रसोई गैस के  दाम आसमान पर हैं। यही नहीं, गैस सिलेंडर तक नसीब नहीं हो रहा है। लिहाजा प्लास्टिक की थैलियों में एलपीजी भरकर काम चलाने की नौबत आ गई है। सर्वे के मुताबिक महंगाई की मार इस साल भी लोगों को झेलनी पड़ेगी। पिछले साल पाकिस्तान ने महंगाई और आर्थिक बदहाली के मामले में एक बार श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया था। 2023 में पाकिस्तान की महंगाई दर 38 फीसदी पर पहुंच गई थी।

दुष्प्रचार और आतंकवाद का दंश

गलत सूचना और दुष्प्रचार किसी भी देश में गलत सूचना का प्रचार होना बेहद ही घातक माना जाता है। सर्वे में बताया गया है कि पाकिस्तान में इस साल गलत सूचना का प्रचार देखने को मिल सकता है। वहीं पाकिस्तान हाल के समय में अपने ही पाले आतंकवाद का दंश झेल रहा है। पाकिस्तान में अफगानी तालिबानियों पर अत्याचार के बाद टीटीपी के हमले और बढ़ गए हैं। वहीं पड़ोसी देश ईरान के साथ नई दुश्मनी मोल ले ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश