1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 मापी गई, सुनामी का अलर्ट

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 मापी गई, सुनामी का अलर्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2023 07:34 am IST,  Updated : Apr 25, 2023 03:09 pm IST

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भूकंप- India TV Hindi
भूकंप Image Source : इंडिया टीवी

इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।7.3 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 5 और भूकंप के झटके आए जिनकी तीव्रता 5.8 और 4.6 के बीच रही है।

भूकंप आते ही लोग घरों से निकलकर भागने लगे और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए एहतियातन दो घंटे के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश