1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में "Gen-Z" ने किया एक और चौंकाने वाला फैसला, राजनीतिक पार्टियों में मच गई खलबली

नेपाल में "Gen-Z" ने किया एक और चौंकाने वाला फैसला, राजनीतिक पार्टियों में मच गई खलबली

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 19, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 12:31 pm IST

नेपाल के जेन जेड समूह ने एक और चौंकाने वाले फैसले से सबको हैरान कर दिया है। जेन जेड समूह ने शनिवार को अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इससे अन्य राजनीतिक पार्टियों में खलबली मच गई है।

नेपाल जेन-जी आंदोलन की एक तस्वीर (फाइल)- India TV Hindi
नेपाल जेन-जी आंदोलन की एक तस्वीर (फाइल) Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल के 'जेन जेड' समूह ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान करके देश की सभी राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा दी है। जेन जेड ने घोषणा की कि वह जल्द ही एक राजनीतिक पार्टी की स्थापना करेगा। हालांकि इसके साथ यह भी कहा कि आगामी आम चुनाव में भाग लेने का निर्णय कुछ 'मूलभूत' शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करेगा। 

नेपाल में कब होंगे चुनाव

नेपाल में जेन जेड ने केपी शर्मा ओली की सरकार का तख्तापलट कर दिया था। अब अगले आम चुनाव 5 मार्च 2026 को होने हैं। 'जेन जेड' समूह नेपाल के युवा वर्ग के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इस समूह ने पिछले महीने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद ही के.पी. शर्मा ओली की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी।

 

जेन जेड कैसे पड़ा नाम

इस आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक मिराज धुंगाना ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपने एजेंडे का ऐलान किया। 'जेन जेड' उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है...और यह समूह खास तौर पर युवाओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है। मिराज धुंगाना ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य 'जेन जेड' युवाओं को एकजुट करने के लिए राजनीतिक पार्टी बनाना है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे तब तक चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे जब तक उनकी 'मूलभूत' मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। 


क्या है जेन जेड की नई मांगें

जेन जेड समूह ने दो प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है:

1.  प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित कार्यकारी प्रणाली : जेन जेड समूह का मानना है कि नेपाल को एक ऐसी प्रणाली की जरूरत है, जिसमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों सीधे जनता द्वारा चुने जाएं।

2.  विदेशों में रहने वाले नेपाली नागरिकों के लिए मताधिकार : वे चाहते हैं कि विदेशों में बसे नेपाली नागरिकों को भी अपने देश की राजनीति में भागीदारी का अधिकार मिले।

'जेन जेड' समूह का यह आंदोलन न केवल नेपाल के युवा वोटरों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि यह नेपाल की राजनीतिक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा में एक कदम भी माना जा रहा है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

अमेरिका ने किया फिलिस्तीनी नागरिकों पर 'हमास के हमले की योजना' का दावा, इजरायल को मिले 2 बंधकों के ताबूत
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश