Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत की पिनाका मिसाइल से घबराया पाकिस्तान का दोस्त देश, आर्मीनिया को पहुंच गई पहली खेप

भारत की पिनाका मिसाइल से घबराया पाकिस्तान का दोस्त देश, आर्मीनिया को पहुंच गई पहली खेप

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826 Published : Jul 28, 2023 06:02 pm IST, Updated : Jul 28, 2023 06:22 pm IST

भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम से अजरबेजान घबराया हुआ है। अजरबैजानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने राजधानी बाकू में भारतीय राजदूत से मिलकर आर्मेनिया के साथ भारत के बढ़ते सैन्य सहयोग पर चिंताओं से अवगत कराया है।

भारत की पिनाका मिसाइल से घबराया पाकिस्तान का दोस्त देश, आर्मीनिया को पहुंच गई पहली खेप- India TV Hindi
Image Source : FILE भारत की पिनाका मिसाइल से घबराया पाकिस्तान का दोस्त देश, आर्मीनिया को पहुंच गई पहली खेप

Azerbaijan: तुर्की, पाकिस्‍तान और अजरबैजान की नापाक साजिश के शिकार आर्मीनिया को भारत की पिनाका मिसाइल मिल गई है। इससे आर्मीनिया का दुश्मन अजरबेजान घबरा गया है। अजरबेजान कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध करता है। ऐसे में आर्मीनिया को खतरनाक पिनाका मिसाइल की खेप भारत से मिलने पर अजरबेजान में घबराहट फैल गई है। हालत यह हो गई कि अजरबेजान ने भारतीय राजदूत को बुलाकर आर्मीनिया के साथ भारत के बढ़ते सैन्य सहयोग पर चिंताओं से अवगत कराया है। साथ ही राजदूत के माध्यम से पीएम मोदी से भी गुहार लगाई गई है।

भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम से अजरबेजान घबराया हुआ है।  अजरबैजानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने राजधानी बाकू में भारतीय राजदूत से मिलकर आर्मेनिया के साथ भारत के बढ़ते सैन्य सहयोग पर चिंताओं से अवगत कराया है। उन्होंने इसे भारत की विदेश नीति से असंगत भी बताया है। 

पिनाका की 40 किमी की मारक क्षमता, ईरान के रास्ते पहुंची आर्मीनिया

अजरबैजानी मीडिया का दावा है कि भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम पिनाका की पहली खेप ईरान के रास्ते आर्मेनिया पहुंच गई है। भारत ने आर्मेनिया को पिनाका की जो वेरिएंट सप्लाई की है, वो 40 किलोमीटर तक मार कर सकती है।

आर्मेनिया-अजरबैजान में है पुरानी दुश्मनी

आर्मीनिया और अजरबेजान की दुश्मनी आज की नहीं बल्कि पुरानी है। दोनों देश 2020 में नागोर्नो काराबाख को लेकर तीन महीने तक जोरदार जंग भी लड़ चुके हैं। इस युद्ध में इजरायली और तुर्की के हथियारों के दम पर अजरबेजान ने आर्मीनिया को शिकस्त दी थी। बाद में रूस की मध्यस्थता से युद्ध विराम हुआ। हालांकि इसके बाद भी आर्मेनिया और अजरबैजान में कई बार सैन्य झड़प हो चुकी है। ऐसे में आर्मेनिया ने यूक्रेन युद्ध में उलझे रूस का साथ छोड़कर बाहरी देशों से हथियार खरीदने की कोशिश की है। यही कारण है कि आर्मीनिया ने भारती की पिनाका मिसाइल की खरीद की है। 

ईरान के रास्ते आर्मीनिया पहुंची भारतीय पिनाका

अजरबैजान में भारतीय पिनाका मिसाइल और अन्य हथियारों का जखीरा ईरान में बंदर अब्बास बंदरगाह के माध्यम से आर्मीनिया ले जाया जा रहा था। अजरबैजान के विदेश नीति विभाग के प्रमुख हिकमत हाजीयेव ने भारत और आर्मीनिया के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग के बारे में चिंता व्यक्त करने के लिए भारतीय राजनयिक श्रीधरन मधुसूदनन से मुलाकात की है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement