1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'हम पाकिस्तान के साथ पूरी तरह खड़े हैं', भारत-पाक तनाव के बीच चीन का नया बयान

'हम पाकिस्तान के साथ पूरी तरह खड़े हैं', भारत-पाक तनाव के बीच चीन का नया बयान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2025 10:32 pm IST,  Updated : May 10, 2025 11:07 pm IST

चीन पाकिस्तान के समर्थन में उतर आया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की 'संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा।

पाकिस्तान के उप...- India TV Hindi
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और चीनी विदेश मंत्री वांग यी Image Source : FILE PHOTO

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चीन ने नया बयान दिया है। चीन ने कहा है कि हम पाकिस्तान के साथ पूरी तरह खड़े हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की 'संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री ने ये टिप्पणियां पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कीं।

चीने पाकिस्तान की सराहना की

बातचीत के दौरान डार ने वांग यी को उभरते क्षेत्रीय हालात से अवगत कराया। वांग यी ने पाकिस्तान के संयम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उसके जिम्मेदाराना रुख की सराहना की। विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि चीन, पाकिस्तान के सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदार और दृढ़ मित्र के रूप में, उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता को बनाए रखने में पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।’’

इशाक डार ने शेख अब्दुल्ला बिन जायद से की बात

इसके अलावा, इशाक डार ने संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से भी बात की, जिन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्षविराम समझौते का स्वागत किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश