1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन की कैमडेन लॉक मार्केट में लगी आग, 70 से ज्यादा फायर फाइटर्स मौके पर

लंदन की कैमडेन लॉक मार्केट में लगी आग, 70 से ज्यादा फायर फाइटर्स मौके पर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2017 08:22 am IST,  Updated : Jul 10, 2017 08:22 am IST

बीती रात करीब 12 बजे लंदन का कैमडेन लॉक मार्केट आग की चपेट में आ गया। आपको बता दें कि इस मार्केट में करीब एक हजार दुकानें और स्टोर हैं।

Fire in Camden lock market in London- India TV Hindi
Fire in Camden lock market in London

बीती रात करीब 12 बजे लंदन का कैमडेन लॉक मार्केट आग की चपेट में आ गया। आपको बता दें कि इस मार्केट में करीब एक हजार दुकानें और स्टोर हैं। देर रात अचानक से एक स्टोर में आग लग गई और देखते ही देखते ये चारों तरफ फैल गई। इस आग को काबू करने के लिए 10 से ज्यादा फायरब्रिगेड की गाड़ियां और 70 से ज्यादा फायर फाइटर्स लगे हुए हैं। लोगों को मार्केट के आस-पास की जगहों से दूर रहने की अपील की गई है। कैमडेन लॉक मार्केट लंदन का सबसे जानामाना मार्केट है। (RESEARCH: बेवफ़ाई के संदेश से महिलाओं का टूटता है ज़्यादा दिल)

इस मार्केट में ज़्यादातर दुकानें भारतीय समुदाय के लोगों की हैं। गौरतलब है कि लंदन के समय के मुताबिक-रात 12 बजे आग लगी। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बाजार के ग्राउंड फ्लोर समेत तीन मंजिलों पर फैली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश