1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यू मैक्सिको में चार वाहन आपस में भिड़े, तीन लोगों की मौत, 24 अन्य घायल

न्यू मैक्सिको में चार वाहन आपस में भिड़े, तीन लोगों की मौत, 24 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2018 09:19 am IST,  Updated : Jul 16, 2018 09:19 am IST

न्यू मैक्सिको राजमार्ग पर एक बस सहित चार वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए.......

(Photo,AP)- India TV Hindi
(Photo,AP)

बेर्नालिलो (अमेरिका): न्यू मैक्सिको राजमार्ग पर एक बस सहित चार वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सैडोवाल काउंटी के शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कीथ एल्डर ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब दो बजे इंटरस्टेट -25 पर हुआ। इस दौरान एक कार ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

एल्डर ने बताया कि बस चालक ने दुर्घटनाग्रस्त हुई कार और उसके ड्राइवर को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई। उसी दौरान बस को एक सेमीट्रक ने टक्कर मार दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बस को काट कर लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों में से कम से कम दो लोगों को हवाई एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में मारे गए अन्य दो लोग बस में सवार थे, या दुर्घटनाग्रस्त हुए दूसरे वाहन में। 

एल्डर ने बताया कि तीनों पीड़ितों के परिजनों को सूचित किया जाना है, इसलिए उनकी पहचान जाहिर नहीं की जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों में से 12 को यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया है , जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटना के कारण इंटरस्टेट -25 (राजमार्ग) पर वाहनों की आवाजाही करीब 11 घंटे तक बंद रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश