1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अफगानिस्तान के एक चौथाई हिस्से में चल रहा है संघर्ष: अमेरिकी जनरल

अफगानिस्तान के एक चौथाई हिस्से में चल रहा है संघर्ष: अमेरिकी जनरल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 02:03 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि अफगानिस्तान के 65 से 70 प्रतिशत हिस्से पर वहां की सरकार का नियंत्रण है, जबकि 10 प्रतिशत हिस्से पर तालिबान का नियंत्रण है और करीब

John Nicholson- India TV Hindi
John Nicholson

वाशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि अफगानिस्तान के 65 से 70 प्रतिशत हिस्से पर वहां की सरकार का नियंत्रण है, जबकि 10 प्रतिशत हिस्से पर तालिबान का नियंत्रण है और करीब एक चौथाई हिस्से में इस समय दोनों के बीच संघर्ष चल रहा है। अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो बलों के कमांडर जनरल निकोल्सन ने कल संवाददाताओं से कहा, तालिबान का स्पष्ट रूप से 10 प्रतिशत हिस्से (अफगानिस्तान में) पर नियंत्रण है और सरकार का लगभग 65 से 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है। हमारा मानना है कि देश के 20 से 25 प्रतिशत हिस्से में सरकार तथा तालिबान के बीच नियंत्रण को लेकर संघर्ष चल रहा है। 

निकोल्सन के मुताबिक अमेरिका या संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल विश्वभर के 98 आतंकी संगठनों में से 20 अफपाक क्षेत्र में हैं । उन्होंने कहा, यह विश्व के किसी हिस्से में विभिन्न समूहों की संख्या का सबसे बड़ा जमावड़ा है । जनरल ने कहा, इस क्षेत्र में इन समूहों का जमावड़ा काफी मायने रखता है । इसलिए वहां हमारी मौजूदगी इन नेटवर्कों पर दबाव बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है जिससे कि वे अपनी अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को मूर्त रूप न दे सकें । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश