1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. व्हाइट हाउस में भी महफूज नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप: सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट

व्हाइट हाउस में भी महफूज नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप: सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2017 08:46 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 08:46 pm IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतिओं को सुरक्षा दे चुके सीक्रेट सर्विस के एक पूर्व एजेंट ने आगाह किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में सुरक्षित नहीं हैं और आतंकवादी हमले की स्थिति में सीक्रेट सर्विस भी उनकी रक्षा करने में नाकाम रहेगी।

Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतिओं को सुरक्षा दे चुके सीक्रेट सर्विस के एक पूर्व एजेंट ने आगाह किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में सुरक्षित नहीं हैं और आतंकवादी हमले की स्थिति में सीक्रेट सर्विस भी उनकी रक्षा करने में नाकाम रहेगी। सीक्रेट सर्विस के पूर्व एजेंट डॉन बोनगिनो का यह बयान एक व्यक्ति के व्हाइट हाउस की बाड़ के अंदर कूद कर आ जाने और उच्च सुरक्षा वाले इस स्थान पर करीब 15 मिनट तक घूमने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की घटना के एक सप्ताह बाद आया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में बोनगिनो ने कहा, ‘घुसपैठिए ने अनेकों अलार्म बंद किए, उसे अनेकों अधिकारियों ने भी देखा, लेकिन उस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया। और यह बड़ी बात है।’ बोनगिनो बराक ओबामा और जॉर्ज डब्ल्यू बुश को सुरक्षा प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दिखाता है कि राष्ट्रपति वहां व्हाइटहाउस में सुरक्षित नहीं है। सीक्रेट सर्विस के पास सुविधाएं नहीं हैं, उनके पास जवान नहीं हैं जो कि उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं।’ 

बोनगिनो ने दावा किया कि यदि किसी तरह का आतंकवादी हमला होता है तो सीक्रेट सर्विस भी उनकी रक्षा करने में नाकाम रहेगी। सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी करके कहा था कि बाड़ लांघने वाले की पहचान कैलिफोर्निया के जोनाथन टी ट्रान (26) के तौर पर की गई है। यह घटना 11:21 बजे हुई और उसे 11:38 पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त ट्रंप अपने आवास पर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश