1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी न्यायाधीश ने कैलिफोर्निया में बंदूकों पर प्रतिबंध को हटाया

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैलिफोर्निया में बंदूकों पर प्रतिबंध को हटाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2021 03:51 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 03:51 pm IST

एक संघीय न्यायाधीश ने बंदूकों पर कैलिफोर्निया में लगे तीन दशक पुराने प्रतिबंध को शुक्रवार को हटाते हुए कहा कि यह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करता है।

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैलिफोर्निया में बंदूकों पर प्रतिबंध को हटाया - India TV Hindi
अमेरिकी न्यायाधीश ने कैलिफोर्निया में बंदूकों पर प्रतिबंध को हटाया  Image Source : AP

सैकरामेंटो (अमेरिका)। एक संघीय न्यायाधीश ने बंदूकों पर कैलिफोर्निया में लगे तीन दशक पुराने प्रतिबंध को शुक्रवार को हटाते हुए कहा कि यह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करता है। सैन डिएगो के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज रोजर बेनिटेज ने आदेश में कहा कि सेना की शैली वाली गैरकानूनी राइफलों की सरकार की परिभाषा कैलिफोर्निया के कानून का पालन करने वाले लोगों को गैरकानूनी रूप से हथियार रखने से वंचित करती है जबकि अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने अन्य ज्यादातर राज्यों में हथियार रखने की अनुमति दी हुई है।

उन्होंने इस कानून को स्थायी रूप से रद्द करने का आदेश दिया लेकिन इस पर 30 दिनों की रोक लगा दी ताकि राज्य के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा को अपील करने का वक्त मिल सके। गवर्नर गैविन न्यूसम ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘जन सुरक्षा और निर्दोष कैलिफोर्निया वासियों की जिंदगियों के लिए सीधा खतरा है।’’

कैलिफोर्निया में असॉल्ट हथियारों पर सबसे पहले 1989 में पाबंदी लगाई गई थी और तब से इसमें कई बार संशोधन किए गए। राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने दलील दी कि असॉल्ट हथियारों को कानून में अन्य आग्नेयास्त्रों के मुकाबले अधिक खतरनाक बताया गया है और इनका अपराधों, सामूहिक गोलीबारी तथा कानून प्रवर्तन के खिलाफ अधिक इस्तेमाल होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश